Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया नया आदेश, इन महिलाओं से वसूले जाएंगे पैसे

    Updated: Wed, 19 Feb 2025 01:00 PM (GMT+05:30)

    मंईयां सम्मान योजना में अब एक्शन की तैयारी है। दरअसल फर्जी तरीके से जिन महिलाओं ने पैसे लिए हैं उनसे वसूली की जाएगी। पलामू जिले में 3764 महिला लाभुकों ...और पढ़ें

    मंईयां सम्मान योजना में होगा एक्शन (जागरण)
    मंईयां सम्मान योजना में होगा एक्शन (जागरण)

    HighLights

    1. मंईयां सम्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा आया सामने
    2. फर्जी लाभुकों से होगी रिकवरी की कार्रवाई
    3. 1476 फर्जी लाभुकों के नाम हटाने की प्रक्रिया अभी भी जारी

    जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। Jharkhand News: झारखंड में मंईयां सम्मान योजना में फर्जी तरीके से लाभ लेने वाली महिलाओं की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। जिन महिलाओं ने फर्जी तरीके से पैसे लिए हैं उनसे पैसे की वसूली की जाएगी।

    दरअसल, पलामू जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ उठाने वाले 3764 महिला लाभुकों का नाम फर्जी पाया गया है। इनमें से 2288 फर्जी लाभुकों का नाम मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के पोर्टल से डिलीट कर दिया गया है। अब इन महिलाओं के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी है।

    भौतिक सत्यापन का आदेश

    शेष 1,476 फर्जी लाभुकों के नाम को पोर्टल से हटाने की प्रक्रिया अभी जारी है। दरअसल, राज्य सरकार के निर्देश के बाद जिला प्रशासन मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का भौतिक सत्यापन करा रही है। जिसमें 17 फरवरी तक जिले के कुल 3,72,937 लाभुकों में से 2,32,939 का भौतिक सत्यापन किया जा चुका है। जिसमें 3764 महिला लाभुक फर्जी पाया गया।

    इसमें 1010 महिला लाभुक सरकार की अन्य सामाजिक पेंशन योजनाओं का भी लाभ ले रहे थे, जबकि 2754 लाभुक गलत शपथ पत्र देकर उक्त योजना का लाभ उठा रहे थे। इनमें से अधिकांश पारा शिक्षक की पत्नियां, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, स्वास्थ्य सहिया, जल सहिया, पुलिस जवान की पत्नियां शामिल थीं।

    फर्जी महिला लाभुकों से वसूले जाएंगे पैसे

    मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का सत्यापन कार्य पूरा होने के बाद जिला प्रशासन सभी फर्जी महिला लाभुकों से योजना के तहत दी गई राशि को रिकवरी की कार्रवाई करेगी। राशि नहीं लौटाने वालों पर सर्टिफिकेट केस भी किया जाएगा। बताते चलें कि अभी सत्यापन कार्य चल ही रहा है, जिसके पूर्ण होने पर फर्जी लाभुकों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है।

    खबरें और भी

    फर्जी महिला लाभुकों से पैसा वापस करने का आदेश

    जिला प्रशासन के द्वारा मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इसमें काफी संख्या में फर्जी लाभुक मिले हैं। उनकी फर्जी लाभुकों से अपील है कि वे योजना के तहत मिली राशि को वापस कर दें अन्यथा प्रशासन रिकवरी की कार्रवाई करेगा। जिसमें राशि नहीं देने वालों पर सर्टिफिकेट केस किया जाएगा। शशि रंजन, उपायुक्त, पलामू।

    क्या है मंईयां सम्मान योजना?

    मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक सामाजिक कल्याण योजना है। इस योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत, झारखंड की महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह सहायता महिलाओं को उनके जीवन स्तर में सुधार करने और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार करने में मदद करती है।

    ये भी पढ़ें

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में पुरुषों का भी नाम, हो गए न हैरान? समझिए पूरा माजरा

    Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में आई नई परेशानी, अब क्या करेगी हेमंत सरकार? महिलाएं हुईं नाराज