Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maiya Samman Yojana को लेकर आया अपडेट, बवाल के बीच हेमंत सरकार ने रांचीवासियों को दी नई जानकारी

    Updated: Sat, 05 Apr 2025 07:33 PM (IST)

    मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची की 431393 महिलाओं को लाभ मिला है। इनमें से 308282 लाभार्थियों को आधार बेस्ड और 123111 लाभार्थियों को बैंक ...और पढ़ें

    रांची की 431393 महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का लाभ
    रांची की 431393 महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का लाभ

    HighLights

    1. जनवरी, फरवरी एवं मार्च महीने की एकमुश्त 7500 रुपये की दी गई सम्मान राशि
    2. अप्रैल महीने से योजना अंतर्गत आधार लिंक्ड बैंक खाते में भुगतान की जाएगी सम्मान राशि

    जागरण संवाददाता, रांची। रांची की 431393 महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत लाभान्वित किया गया।

    इनमें 308282 लाभुकों को आधार बेस्ड एवं 123111 लाभुकों को बैंक अकाउंट बेस्ड उनके बैंक खाते में सम्मान राशि स्थानांतरित की गई है। तीन महीने की एकमुश्त 7500 रुपये सम्मान राशि बैंक खाते में स्थानांतरित की गई।

    योजना अंतर्गत जिला के सभी 431393 लाभुकों के खाते में जनवरी, फरवरी एवं मार्च महीने की एकमुश्त 7500 सम्मान राशि बैंक खाते में स्थानांतरित की गई है।

    होली से पहले 308282 लाभुकों को आधार बेस्ड योजना की सौगात दी गयी थी। इसके बाद 123111 लाभुकों को बैंक अकाउंट बेस्ड उनके बैंक खाते में सम्मान राशि ट्रांसफर की गयी है।

    अप्रैल महीने से योजना अंतर्गत आधार लिंक्ड बैंक खाते में ट्रांसफर की जायेगी सम्मान राशि

    मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत अप्रैल 2025 से लाभुकों आधार लिंक्ड बैंक खाते में भुगतान किया जाएगा। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जिला के सभी लाभुकों को अपना आधार बैंक से लिंक कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि उन्हें योजना का लाभ निरंतर मिलता रहे।

    साथ ही उन्होंने जिला के सभी बीडीओ-सीओ को सत्यापन फार्म उपलब्ध कराने और नियमानुसार सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं।

    शहरी क्षेत्र के अंचल अधिकारी को सीडीपीओ या समाज कल्याण शाखा से समन्वय स्थापित करते हुए सत्यापन फार्म उपलब्ध कराने और नियमानुसार सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया है।

    यह भी पढ़ें-

    Maiya Samman Yojana: क्या पैसा डबल हो जाएगा? मंईयां सम्मान योजना पर हेमंत सोरेन ने खुद बताई सच्चाई

    Maiya Samman Yojana: अब इस जगह भी मिल रहा मंईयां सम्मान योजना का पैसा, महिलाओं के लिए आई खुशखबरी