Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maiya Samman Yojana ने झारखंड में आधी आबादी की कैसे बदली लाइफस्टाइल? महिलाओं ने कहा- इसी पैसे से...

    Updated: Sun, 05 Jan 2025 06:16 PM (GMT+05:30)

    झारखंड की मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना ने राज्य की लगभग 56 लाख महिलाओं के जीवन में बदलाव लाया है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की ...और पढ़ें

    Maiya Samman Yojana ने झारखंड में आधी आबादी की कैसे बदली लाइफस्टाइल?
    Maiya Samman Yojana ने झारखंड में आधी आबादी की कैसे बदली लाइफस्टाइल?

    HighLights

    1. छोटी-मोटी जरूरतों के लिए नहीं फैलाना पड़ रहा हाथ
    2. बेहतर भविष्य की राह में कदम बढ़ाए महिलाओं ने

    प्रदीप सिंह, रांची। हमने बैंक में रेकरिंग खाता खोल लिया। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई शुरू हो गई। रकम बड़ी हो जाए तो ये आगे पढ़-लिख जाएंगे। अपने बच्चों के सिर पर हाथ फेरते हुए सुदूर हाट गम्हरिया के तुरली गांव की रहने वाली सविता महांती उनके बेहतर भविष्य का सपना देख रहीं हैं।

    मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान की राशि से जीवन पटरी पर आ रही है। पड़ोस के पूर्णिया गांव की रहने वाली छात्रा दीपिका कुमारी ने इसी पैसे से चाईबासा कॉलेज में नामांकन ले लिया।

    बची राशि से रोज चाईबासा बस से जाकर कॉलेज में पढ़ाई करती है। सियाल जोड़ा के देव गांव की लक्ष्मी पाड़ेया को अब जरूरी घरेलू सामान लाने के लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ता।

    कोल्हान प्रमंडल के इन सुदूर इलाकों के ग्रामीण जीवन में जैसा बदलाव आ रहा है, ठीक वैसा ही नजारा राज्य की उपराजधानी दुमका के आसपास बसे गांवों का भी है।

    यहां से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित मसलिया की बरणाली नंदी के मुताबिक छोटे-मोटे खर्च का अब झंझट नहीं है। गांव की महिलाएं काफी हद तक स्वतंत्र महसूस कर रहीं हैं।

    मसलिया मनरायडीह की बसंती मुर्मू, बालिका बासकी, सरोधनी मरांडी की मानें तो मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना ने जीवन की कठिनाइयों को काफी हद तक कम कर दिया है।

    ये महिलाएं मुश्किल से टूटी-फूटी हिन्दी बोल पाती हैं। इनके आंखों में की चमक बताती है कि मंइयां सम्मान योजना की राशि इनके रोजमर्रा की दिक्कतों को दूर कर जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में बड़ी भूमिका निभाने वाली है।

    इसने राज्य की वैसी आधी आबादी को उड़ान भरने का बड़ा मौका भी दिया है, जो अबतक पिछले पायदान पर खड़ी थीं। अब इन्हें प्रतीक्षा बढ़ी हुई राशि मिलने की है। मंइयां सम्मान योजना की राशि एक हजार रुपये मासिक से राशि बढ़कर 2500 रुपये हो गई है।

    आज राजधानी में आभार प्रकट करेंगी महिलाएं

    मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाएं सोमवार को राजधानी में राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट करेंगी। अब उनके खाते में 2500 रुपये हर माह जमा होगा। पहले राशि एक हजार रुपये मासिक थी। प्रायोगिक तौर पर दिसंबर में कुछ महिलाओं के बैंक खाते में 2500 रुपये डाले गए हैं।

    खबरें और भी

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजधानी के नामकुम में विधिवत कार्यक्रम के जरिए इसकी शुरूआत करेंगे। यह कार्यक्रम बीते 28 दिसंबर को ही निर्धारित था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के निधन की वजह से इसे टाल दिया गया। समारोह में लोक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

    एक ओर जहां आधुनिक नागपुरी गायक पवन राय, कुडुख गायक सुरेंद्र कुजूर और सादरी गायक इग्नेश कुमार अपनी गायकी का प्रदर्शन करेंगे तो वहीं दूसरी ओर झारखंड के पारंपरिक नृत्यों जैसे पाइका, छऊ आदि का भी कलाकारों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा।

    मंइयां सम्मान ने बढ़ाया आत्मविश्वास

    • लाभुक महिलाओं ने बैंकों में आरंभ कर दिया रेंकरिंग डिपोजिट
    • भुक महिलाओं की संख्या - लगभग 56 लाख
    • हर माह खाते में - 2500 रुपये
    • हर वर्ष बैंक खाते में - 30000 रुपये

    यह भी पढ़ें-

    Maiya Samman Yojana: झारखंड की 56 लाख महिलाओं के लिए खुशखबरी, इस दिन खाते में आएंगे 2500 रुपये

    मंइयां सम्मान योजना को लेकर 6 जनवरी को होने जा रहा कार्यक्रम, बदली रहेगी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था; देखें रूट प्लान