यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mallikarjun Kharge: 'भाजपा का मकसद आदिवासी मुख्यमंत्री को हटाकर...', खरगे का बड़ा बयान; PM मोदी को घेरा
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मांडू विधानसभा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भा ...और पढ़ें

HighLights
- मांडू विधानसभा क्षेत्र के बलसगरा पटेल स्टेडियम में हुई खरगे की चुनावी सभा
- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- झारखंड के काले सोने पर है सबकी नजर
- बोले- सत्ता छीनकर आदिवासी मुख्यमंत्री को हटाना ही भाजपा का मकसद
संवाद सूत्र, गिद्दी (रामगढ़)। मांडू विधानसभा क्षेत्र के बलसगरा पटेल स्टेडियम में मंगलवार को चुनावी सभा काे संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि झारखंड में काला सोना होने के कारण सबकी नजर इस पर पड़ी हुई है। भाजपा का मकसद किसी न किसी हालत में झारखंड को छीनकर सत्ता पर काबिज होना और आदिवासी मुख्यमंत्री को हटाना है।
उन्होंने कहा कि इसके लिए भाजपा ने झारखंड में जितने विधानसभा सीट हैं, उससे ज्यादा मंत्री व मुख्यमंत्री को उतार रखा है। परंतु आइएनडीआइए गठबंधन भाजपा के इस मकसद को पूरा नहीं होने देगी। आइएनडीआइए 2024 में पूरी मजबूती के साथ पुनः हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाएगी , क्योंकि कांग्रेस ही झारखंड का विकास, जल-जंगल की रक्षा कर सकती है।
'कांग्रेस गरीबों और दलितों की सरकार'
खरगे ने कहा कि कांग्रेस गरीबों व दलितों की सरकार है, जबकि पीएम मोदी जी झूठों के सरदार हैं। मोदी केवल झूठ बोल कर हकुमत पर आते हैं। कहा कि मोदी जी कांग्रेस को लूटने की बात कह गाली देते हैं। अगर कांग्रेस नहीं रहती तो देश में इतने पब्लिक सेक्टर व उद्योग धंधे नहीं रहते। कांग्रेस जो गारंटी देती है उसे पूरा करती है।
'जो सरकार जनता की हिफाजत नहीं कर सकती...'
उन्होंने कांग्रेस शासित राज्यों की कल्याणकारी योजनाओं को बारी-बारी से गिनाया। कहा कि भाजपा कांग्रेस शासित राज्यों की योजनाओं का केवल नकल कर रही है। उन्होंने गृहमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि हम सबों को घुसपैठियों का कब्जा हो जाने की बात कह डरा रहे हैं। देश में घुसपैठ हो रहा है तो आप क्यों चुप बैठे हैं। जो सरकार जनता की हिफाजत नहीं कर सकती है। वैसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
खबरें और भी
'दिसंबर में हर महिला के खाते में भेज जाएंगे 2500 रुपये'
खरगे ने आगे कहा, केंद्र सरकार के पास झारखंड की जनता की 1.36 हजार करोड़ रुपये है। अगर केंद्र सरकार झारखंड को पूरा पैसा दे देती है तो गठबंधन की सरकार झारखंड के हर गरीब को जो वादा कर रही है उसको डबल करने का कार्य करेगी। उन्होंने जनता से वादा किया कि गठबंधन की सरकार आते ही दिसंबर माह में महिलाओं के खाते में 2500-2500 रुपये भेजे जाएंगे।
चुनावी सभा को कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कैप्टन अजय कुमार, विनोद किस्कू, मिथिलेश सिंह, छाया वर्मा, राजेश ठाकुर, शहजादा अनवर व जेपी पटेल ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता हजारीबाग जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव व संचालन प्रदेश नेता अमुल निरज खलखो ने की।