विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मांडर में नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 300 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त; बिहार तक फैला था नेटवर्क

By Prince KumarEdited By: Mansi Kumari
Published: Thu, 05 Nov 2026 11:33 AM (IST)

रांची के मांडर थाना क्षेत्र में एक अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है, जहां से लगभग 300 पेटी अंग्रेजी ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।

एआई जेनरेटेड इमेज।

HighLights

  1. मांडर में अवैध शराब फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़।

  2. लगभग 300 पेटी अंग्रेजी शराब और उपकरण जब्त किए गए।

जागरण संवाददाता, रांची। रांची के मांडर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। मालटोटी गांव में पुलिस ने एक मकान में संचालित अवैध शराब फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए करीब 300 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है।

जानकारी के अनुसार, मालटोटी गांव निवासी बिरसा मुंडा ने अपना मकान किराये पर दे रखा था। इसी मकान में पिछले करीब छह महीने से कथित तौर पर अवैध अंग्रेजी शराब बनाने और उसकी पैकिंग का धंधा धड़ल्ले से चल रहा था। शराब के अलावा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल, बोतलों को सील करने वाली मशीन और सिंटेक्स बरामद किए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में इस अवैध कारोबार के तार बिहार से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को संदेह है कि मांडर में तैयार की जा रही शराब की खेप बिहार में भी खपाई जाती थी। अब पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े लोगों, मकान किराये पर लेने वाले व्यक्ति और शराब की सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है। 

यह भी पढ़ें- दीपावली से पहले बिहार में शराब खपाने की थी तैयारी, पंजाब से पहुंची 1200 कार्टन की खेप मुजफ्फरपुर में जब्त

यह भी पढ़ें- शराब कंपनियों पर कार्रवाई को लेकर मंत्री-अफसर आमने-सामने, CM सम्राट तक पहुंची शिकायत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।