Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: Jharkhand में मतदान केंद्रों पर मिलेंगी जरूरी सुविधाएं, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किए निर्देश

    Updated: Sat, 16 Mar 2024 10:03 PM (IST)

    शनिवार को भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी है और इसको लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रविकुमार ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झ ...और पढ़ें

    झारखंड में मतदान केंद्रों पर दी जाएंगी कई सुविधाएं (फाइल फोटो)
    झारखंड में मतदान केंद्रों पर दी जाएंगी कई सुविधाएं (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. 13,54,203 अधिक मतदाता हो गए हैं पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में
    2. पुरुष मतदाताओं से अधिक बढ़ी है महिला मतदाताओं की संख्या
    3. कुल मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर अब 29,521 हो गई, पिछले चुनाव से 57 अधिक

    राज्य ब्यूरो, रांची। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार को लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रविकुमार ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झारखंड में चार चरणों में होनेवाले चुनाव तथा इसे लेकर की गई तैयारियों की जानकारी दी।

    उन्होंने कहा कि झारखंड में सभी मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध होंगी। उन्होंने शांतिपूर्ण, स्वतंत्र तथा निष्पक्ष चुनाव का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने कहा कि राज्य में होनेवाले चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा।

    मतदाताओं की संख्या में हुई वृद्धि

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार, राज्य में वर्ष 2019 की तुलना में मतदाताओं की संख्या में 13,54,203 की वृद्धि हुई है। पुरुषों से अधिक महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। उनके अनुसार, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान राज्य के आठ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 95 नए मतदान केंद्रों का गठन किया गया।

    साथ ही आठ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 38 मतदान केंद्र बनाए, जहां मतदाताओं की संख्या बहुत कम थी को निकटवर्ती मतदान केंद्र के साथ विलोपित किया गया। इस प्रकार रेशनलाइजेशन के बाद राज्य में कुल 57 मतदान केंद्र बढ़े हैं। इस तरह, राज्य में कुल मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर अब 29,521 हो गई है।

    खबरें और भी

    मतदान केंद्रों पर होंगी ये व्यवस्था 

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी। सभी मतदान केंद्रों पर पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, पेयजल, पोलिंग वांलेंटियर, हेल्प डेस्क, दिव्यांगों के लिए रैंप, वोटर फैसिलेशन सेंटर, साइनेज आदि की व्यवस्था होगी।

    प्रकाश की भी समुचित व्यवस्था होगी। इस मौके पर पुलिस के राज्य नोडल पदाधिकारी अमोल वेणुकांत होमकर, अपर निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा, संदीप सिंह तथा उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार , विशेष कार्य पदाधिकारी गीता चौबे आदि उपस्थित थे।

    सी विजिल ऐप से शिकायत पर 100 मिनट के अंदर कार्रवाई

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सुगम निर्वाचन के उद्देश्य से चुनाव आयोग द्वारा विकसित विभिन्न आइटी अप्लीकेशन का समुचित प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिसके माध्यम से आम जनतों को उनके मतदान केंद्रों की जानकारी उनके कंप्यूटर या मोबाइल पर प्राप्त हो सकेगी।

    साथ ही किसी व्यक्ति द्वारा सी विजिल ऐप के माध्यम से किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है, जिसका निष्पादन 100 मिनट के भीतर होगा।

    पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में वोटरों का अंतर

    मतदाता                 2019 में 2024 में   अंतर
    कुल मतदाता 2,23,64,439 2,55,18,642 31,54,203
    पुरुष मतदाता 1,16,98,622 1,29,97,325 12,98,703
    महिला मतदाता 1,06,65,587 1,25,20,910 18,55,323
    थर्ड जेंडर 230 407 177
    विदेशों में रहने वाले मतदाता 10 123 113
    दिव्यांग मतदाता 52,805 3,60,091 3,07,286
    18-19 वर्ष के मतदाता 2,20,724 8,08,371 5,87,647
    80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता 2,69,774 3,22,709 52,935
    सर्विस मतदाता 29,117 44,377 15,260

    ये भी पढे़ं- लोकसभा चुनाव में मांडू के इतने मतदाता करेंगे वोट की चोट, जानें पुरूष व महिला वोटरों की संख्या

    ये भी पढ़ें- प्रशासनिक अधिकारी की गाड़ी पर गिरा पेड़, बाल-बाल बच्चे BDO व CO; BPO एवं चालक घायल