विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसबुक पर सहेली के देवर से दोस्ती कर भागी दो बच्चों की मां

By Sachin MishraEdited By:
Updated: Fri, 05 May 2017 04:08 PM (IST)

पहले सहेली के देवर से जान-पहचान हुई। फिर फेसबुक के जरिये दोस्ती प्यार में बदल गई।

फेसबुक पर सहेली के देवर से दोस्ती कर भागी दो बच्चों की मां
फेसबुक पर सहेली के देवर से दोस्ती कर भागी दो बच्चों की मां

जागरण संवाददाता, रांची। फेसबुक पर अपनी ही सहेली के देवर से दोस्ती हो गई। इसके बाद महिला घर से भागने का प्लान कर बैठी। महिला दो बच्चों की मां है। उसे प्रेमी के साथ हजारीबाग की सदर थाने की पुलिस के इनपुट पर रांची में सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रातू रोड स्थित रिलायंस फ्रेश के समीप किराए के मकान से पकड़ा गया है।

आरोपी युवक पंकज कुमार वर्मा चतरा जिले का रहने वाला है। उसे सुखदेवनगर थाने में रखा गया है, वहीं महिला को महिला थाने में। हजारीबाग पुलिस के आने के बाद दोनों को उनके हवाले कर दिया जाएगा।

हजारीबाग के सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता के अनुसार वर्ष 2012 में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ दिल्ली चली गई थी। तीन वर्ष के बाद वह अपने भाई की शादी में हजारीबाग आई थी। इसी बीच, उसकी मुलाकात उसकी सहेली से हुई। वहां पर सहेली के देवर पंकज से भी उसकी जान-पहचान हो गई। फिर फेसबुक के जरिये दोनों में दोस्ती हो गई।

दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। फिर 28 अप्रैल को मौका देख दोनों एक जगह मिले और भाग कर रांची पहुंच गए। रांची आने के बाद रातू रोड स्थित एक किराये के मकान में दोनों रहने लगे। बुधवार की शाम पुलिस की छापेमारी में दोनों पकड़े गए।

यह भी पढ़ेंः कॉल गर्ल बताकर फेसबुक पर अपलोड कर दी छात्रा की फोटो 

यह भी पढ़ेंः बस चालक ने स्कूल जा रही शिक्षिका की मांग में भर दिया सिंदूर