Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रांची फोरमः शहर संवारने के इरादों ने दिखाए समाधान के रास्ते

    By Gaurav TiwariEdited By:
    Updated: Sat, 29 Sep 2018 10:49 PM (IST)

    अभियान के दौरान तय किए गए पांच स्तंभ शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, आधारभूत संरचना और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में शहर को ऊपर के पायदान पर ले जाने की ललक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, रांची। माय सिटी माय प्राइड के रांची में आयोजित फोरम में शनिवार को शहरवासियों ने मिलकर विकास का खाका खींचा। रांची को देश के विकसित शहरों में शुमार करने के इरादों के साथ शुरू हुए फोरम में मंच से कुछ घोषणाएं भी हुईं। वहीं जनसहभागिता और सामूहिक संकल्प से शहर को संवारने के भी संकल्प लिए गए। पिछले ढाई महीने से दैनिक जागरण की ओर से चलाए जा रहे 

    अभियान के दौरान तय किए गए पांच स्तंभ शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, आधारभूत संरचना और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में शहर को ऊपर के पायदान पर ले जाने की ललक सबमें दिखी। अलग-अलग क्षेत्रों की समस्याओं के आधार पर दैनिक जागरण की ओर से तय किए गए 11 लक्ष्य अंजाम की ओर जाते नजर आए। समस्याओं पर नियोजित तरीके से चर्चा हुई, तो मंत्रियों और अधिकारियों ने कई वादे भी किए।

    मौके पर केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने रांची एयरपोर्ट को इंटरनेशनल टर्मिनल बनाने की बात कही। वहीं केंद्र में जनजाति मामलों के राज्यमंत्री सुदर्शन भगत ने झारखंड की संस्कृति और गौरव से जुड़े स्थलों को राष्ट्रीय स्मारक के रूप में विकसित करने की केंद्र सरकार की योजना को राज्य के लिए गौरवशाली बताया। रांची स्थित बिरसा केंद्रीय कारा को पर्यटनस्थल के रूप में विकसित किए जाने को भी उन्होंने रांची के लिए फख्र की बात कही। झारखंड के नगर विकास मंत्री ने जहां शहर में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने का आश्वासन दिया वहीं नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव ने जल्द ही धरातल पर उतरने वाली स्मार्ट सिटी से लेकर अर्बन ट्रांसपोर्ट, फुटपाथ, फ्लाईओवर, ङ्क्षरग रोड और कमांड कंट्रोल सिस्टम को लेकर राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। राज्यसभा सदस्य धीरज साहू, विधायक सुखदेव भगत, मेयर आशा लकड़ा, एनआरएचम के अभियान निदेशक कृपानंद झा, सीनियर एसपी अनीश गुप्ता, नगर आयुक्त मनोज कुमार ने भी निकट भविष्य में शहर को मिलनेवाली सौगातों की जानकारी दी।

    इंफ्रा और एजुकेशन पिलर के रियल हीरो पद्मश्री अशोक भगत, इंफ्रा के रियल हीरो मेयर आशा लकड़ा और नगर आयुक्त मनोज कुमार, सिक्योरिटी पिलर के रियल हीरो एसएसपी अनीश गुप्ता, एजुकेशन पिलर के रियल हीरो डीपीएस स्कूल के प्राचार्य डॉ. राम सिंह, हेल्थ पिलर के रियल हीरो समाजसेवी अतुल गेरा,
    इंफ्रा पिलर के रियल हीरो चैंबर अध्यक्ष दीपक मारू और इकोनॉमी पिलर के रियल हीरो पुनीत पोद्दार ने भी अपने-अपने क्षेत्र में शहर के लिए संभावनाओं और चुनौतियों की चर्चा करते हुए समाधान का खाका खींचा।

    खबरें और भी

    ये हुईं घोषणाएं
    - रांची एयरपोर्ट बनेगा इंटरनेशनल, बढ़ेंगी सुविधाएं
    - स्मार्ट सिटी में 300 एकड़ में शीर्ष संस्थानों से करेंगे निवेश का आह्वïान
    - न्यूनतम राशि में स्मार्ट सिटी में लोगों को उपलब्ध कराए जाएंगे आवास
    - ट्रांसपोर्टनगर बनाने की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू
    - दूर होगी चिकित्सकों की कमी, उचित वेतनमान पर हायर कर लाए जाएंगे डॉक्टर
    - शहर के 170 नए लोकेशन पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, निगरानी की होगी पुख्ता व्यवस्था
    - शहर के 20 स्थानों पर लगाए जाएंगे ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर, यातायात
    नियम तोडऩे वालों के लिए स्वत: जारी होंगे ई-चालान
    - नॉलेज हब के रूप में विकसित होगी रांची
    - दुरुस्त होगा अर्बन ट्रांसपोर्ट सिस्टम, फुटपाथों का होगा विकास
    - दो फ्लाईओवर और एलिवेटेड रोड दिलाएंगे शहर को जाम से निजात
    - शहर को बनाएंगे साफ-सुथरा, हरा-भरा करेंगे पर्यावरण