यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Banna Gupta: अनाज गोदाम का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री, नजारा देखते ही हो गए हैरान; तुरंत उठाया फोन और...
Banna Gupta गुरुवार को खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री बन्ना गुप्ता अनाज गोदाम का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रांची के कडरू स्थित जेएसएफ एंड ...और पढ़ें

HighLights
- गोदाम में एक महीने का डाटा एंट्री नहीं किया गया है अपडेट
- जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया
- सीनियर अफसरों को चेतावनी, काम में सुधार लाने का निर्देश
राज्य ब्यूरो, रांची। Banna Gupta खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री का पदभार संभालने के बाद बन्ना गुप्ता गुरुवार को रांची के कडरू स्थित जेएसएफ एंड सीएससीएल यानि झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिडेट गोदाम का औचक निरीक्षण करने पहुंचे।
गोदाम में गंदगी और वहां के जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति को मंत्री ने गंभीरता से लिया। अनाज की बोरियों का वजन कराया गया तो उसमें भी कमी मिली। यह सब देखकर मंत्री बन्ना गुप्ता भड़क गए और कहा कि जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी। गोदाम में अनाज सड़ रहा था।
उन्होंने दाल की बोरियों, चीनी और दूसरे सामान को जेसीबी की सहायता से जमीन खोदकर निकाला गया। मंत्री ने अनाज के सड़ने के मामले पर कार्रवाई की बात कही है।
गायब अधिकारियों को फोन कर बुलाया
मंत्री बन्ना गुप्ता के पहुंचने और कुछ देर इंतजार करने के बाद आपूर्ति निगम लिमिटेड के पदाधिकारियों को फोन किया गया। कुछ अधिकारी हांफते हुए गोदाम पहुंचे। खामियों से नाराज मंत्री ने स्टाक का मिलान करना शुरू किया। उसमें भी एक माह का डाटा इंट्री अपडेट नहीं मिला।
उन्होंने फोन पर वरीय अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कार्यप्रणाली में सुधार लाने का निर्देश दिया। चेताया कि गरीबों का अनाज चोरी करने वाले और लापरवाही बरतने वाले लोगों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।
इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने फूड सिक्योरिटी बिल लागू कराया था ताकि देश में कोई भूखा न रहे। सरकार का अनाज गरीब की थाली तक पहुंचे यही हमारे नेता राहुल गांधी की सोच है।