Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bharat Jodo Nyay Yatra: Rahul Gandhi की यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में अल्पसंख्यक समुदाय, खास प्लान तैयार

    By verendra Rawat Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sat, 27 Jan 2024 07:21 AM (IST)

    भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जननायक राहुल गांधी के झारखंड आगमन को ऐतिहासिक बनाने को तैयारी में गुरुवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रद ...और पढ़ें

    Rahul Gandhi की यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में अल्पसंख्यक समुदाय, खास प्लान तैयार (फाइल फोटो)
    Rahul Gandhi की यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में अल्पसंख्यक समुदाय, खास प्लान तैयार (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी के अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक
    2. कार्यक्रम को किसी भी परिस्थिति में ऐतिहासिक बनाया जाएगा- उमैर खान

    जागरण संवाददाता, रांची। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जननायक राहुल गांधी के झारखंड आगमन को ऐतिहासिक बनाने को तैयारी में गुरुवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी के अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश प्रभारी उमैर खान शामिल हुए।

    कार्यक्रम का संचालन संगठन महासचिव अख्तर अली ने किया। उमैर खान ने कहा कि इस कार्यक्रम को किसी भी परिस्थिति में ऐतिहासिक बनाया जाएगा एवं अधिक से अधिक लोगों को राहुल गांधी से मिलने का अवसर प्रदान दिया जाएगा। कार्यक्रम का अध्यक्षता करते हुए मंजूर अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी के स्वागत के लिए जगह-जगह मंच बनाकर अल्पसंख्यक कांग्रेस की ओर से स्वागत किया जाएगा।

    मौके पर उपाध्यक्ष दिलीप जान तिग्गा, उपाध्यक्ष अब्दुल करीम अंसारी, एस रिजवी, महासचिव सोहराब अंसारी, मंजूर आलम, गुलाम जावेद, तौकीर अख्तर, शमशेर आलम, गुलरेज अंसारी, गुलाम रब्बानी, रुस्तम अली, गुलाम सरवर आदि उपस्थित थे।

    झारखंड राज्य पेंशनर समाज के प्रदेश महासचिव का निधन

    झारखंड राज्य पेंशनर समाज के प्रदेश महासचिव राम नारायण चौधरी का निधन हो गया। उनका निधन 92 साल की आयु में हुआ। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए। उक्त जानकारी उनके बेटे जवाहर कुमार चौधरी ने दी। वे लगभग 15 सालों तक महासचिव के पद पर काम किए।

    इसले अलावा पेंशनर समाज के राज्य परामर्शी डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि पेंशनर समाज के पदाधिकारियों ने दिवंगत को उनके आवास हरिहर सिंह रोड पहुंच कर पुष्प गुच्छ अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    ये भी पढ़ें: 'अगर मुख्यमंत्री ने समय नहीं बताया तो...', ED के तेवर सख्त; अब क्या करेंगे CM हेमंत सोरेन?

    ये भी पढ़ें: PM Modi Dhanbad Visit: पीएम मोदी चार फरवरी को सिंदरी में करेंगे हर्ल का उदघाटन, बरवाअड्डा एयरपोर्ट से जनसभा को करेंगे संबोधित

    खबरें और भी