रांची के भंडरा डैम में मिला लापता आयुष का शव, गांव में पसरा मातम
रांची के भंडरा गांव से रविवार दोपहर से लापता 10 वर्षीय आयुष गोप का शव सोमवार को भंडरा डैम से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद पूरे गांव में मातम पसर गय ...और पढ़ें

मृतक आयुष। फोटो जागरण
HighLights
रांची के भंडरा डैम से मिला 10 वर्षीय आयुष का शव।
रविवार दोपहर से लापता मासूम, परिवार में गहरा दुख।
पुलिस जांच में जुटी, शव पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा।
संवाद सूत्र, इटकी। रांची के भंडरा गांव से रविवार दोपहर से लापता 10 वर्षीय मासूम आयुष गोप का अंत बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला रहा। सोमवार को स्थानीय गोताखोरों की मदद से आयुष का शव भंडरा डैम के बीचो-बीच से बरामद किया गया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।
शव मिलते ही स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी चीख-पुकार से वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर को आयुष गोप अपनी साइकिल लेकर घर से निकला था। जब दोपहर तक वह घर नहीं लौटा, तो अनहोनी की आशंका से स्वजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
तलाश करते-करते लोग जब भंडरा डैम के समीप पहुंचे, तो वहां आयुष की साइकिल और चप्पल लावारिस हालत में पड़ी मिली। इसे देखते ही स्वजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और किसी अनहोनी की आशंका से सबकी सांसें थम गईं।
घटना की सूचना मिलते ही इटकी थाना प्रभारी शिवनारायण तिवारी दल-बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रविवार की रात दो बजे तक डैम और आसपास के इलाकों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन रात को सफलता नहीं मिल सकी।
खबरें और भी
सोमवार सुबह एक बार फिर स्थानीय गोताखोरों की मदद से डैम में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब दो घंटे के अथक परिश्रम और कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने डैम के बीचो-बीच से आयुष के शव को ढूंढ निकाला। शव के बाहर आते ही वहां मौजूद स्वजनों की वेदना और चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो उठा।
मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी शिवनारायण तिवारी ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि बालक डैम के बीच गहरे पानी में कैसे समाया।
ग्रामीणों ने जानकारी दी कि डैम बरसाती पानी से भारता है। मौजूदा समय डैम के किनारे में मात्र एक से डेढ़ फीट पानी होगा। बालक के सर्ट पैंट पहने शव मिला है। संभावना व्यक्त किया जा रहा है कि वह डैम के समीप पैर धोने के क्रम में फिसल गया होगा और गहरे पानी मे दुब गया।