Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बजट सत्र से पहले पहले क्या है BJP की प्लानिंग? दिल्ली में पक रही झारखंड की सियासी 'खिचड़ी', सामने आई अंदर की बात

    Updated: Sat, 18 Jan 2025 07:07 PM (GMT+05:30)

    बजट सत्र से पहले भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में बाबूलाल मरांडी के नाम पर मुहर लग सकती है। केंद्रीय नेतृत्व उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाने की तैयारी म ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की तैयारी में केंद्रीय नेतृत्व
    2. सत्येंद्र तिवारी या नीरा यादव को सदन में सचेतक बना सकती है भाजपा

    राज्य ब्यूरो, रांची। विधानसभा के बजट सत्र से पहले भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता का नाम घोषित हो सकता है। केंद्रीय नेतृत्व की पहली पसंद बाबूलाल मरांडी हैं। ऐसे में सदन में उन्हें नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी मिलनी तय है।

    इसके साथ ही सदन में सचेतक के तौर पर सत्येंद्र तिवारी और नीरा यादव के नाम पर चर्चा चल रही है। विधानसभा के पिछले सत्र में इन दोनों ही विधायकों ने प्रमुखता से पार्टी का पक्ष रखा था।

    इस बार सदन में भाजपा के पास चलते सोरेन जैसे वरिष्ठ नेता भी हैं। लेकिन पिछली विधानसभा के मुखर चेहरे अनंत ओझा, बिरंची नारायण, अमर कुमार बाउरी, रणधीर सिंह की गैरमौजूदगी भी भाजपा को खलेगी। सदन में उपलब्ध विधायकों से नए नेतृत्व को तैयार करने में भी भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व लगा है।

    सदन में भी सामाजिक समीकरण बनाने पर रहेगा जोर

    सदन में जिम्मेदारियों का बंटवारा करते हुए भाजपा सामाजिक समीकरण का भी ख्याल रखेगी। आदिवासी समाज से बाबूलाल मरांडी को विधायक दल का नेता बनाने के साथ ही ओबीसी और सामान्य जातियों को भी जगह देने का प्रयास पार्टी करेगी। नीरा यादव को सचेतक बनाने से महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व मिलेगा।

    भाजपा ने पूर्व महापौर को दिलाई सदस्यता

    उधर, झारखंड में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने सदस्यता अभियान भी तेज कर दी है। सरायकेला-खरसावां जिले में जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव के नेतृत्व में सदस्यता अभियान के तहत शुक्रवार से आरआइटी मंडल से सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई।

    खबरें और भी

    जिले में पहले सक्रिय सदस्य नगर निगम के पूर्व महापौर विनोद श्रीवास्तव बने। इनके अलावा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, जिला महामंत्री राकेश सिंह, इस अभियान के जिला मंत्री मनोज तिवारी, जिला सोशल मीडिया संयोजक निरंजन मिश्रा, ब्रह्मानंद झा, आरआइटी मंडलध्यक्ष पंकज सिंह, स्वप्निल सिंह ने भाजपा की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की।

    जिन लोगों ने अबतक पार्टी द्वारा तय कम से कम 50 लोगों को प्राथमिक सदस्य बना लिया है वैसे सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा का सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा।

    जिला भाजपा ने जिले में 2000 सक्रिय कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य रखा है। यह कार्यक्रम पूरे जिले में आगामी 31 जनवरी तक चलेगा।

    मौके पर राजेश चौधरी, अभिषेक विशाल, प्रकाश रंजन, अजय मिश्रा, राकेश त्रिपाठी, सुनीता श्रीवास्तव समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    गणतंत्र दिवस से पूर्व भाजपा मनाएगा संविधान गौरव दिवस

    • वहीं, गुमला में भाजपा की बैठक हुई। इसमें गणतंत्र दिवस से पूर्व सभी मंडलों में संविधान गौरव दिवस का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।
    • शनिवार को पर्यटक भवन में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष विनय लाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस से पूर्व सभी मंडलों के दलित बस्तियों में गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा।
    • कहा कि पूरे देश में विपक्षी दलों ने भाजपा पर संविधान बदलने नैरेटिव फैलाने का काम किया है। जबकि कांग्रेस ने ही जबतक सत्ता में रहा कभी भी अंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया। सत्ता में रहने के दौरान कई बार संविधान में संशोधन कर बाबा साहब का अपमान करते रहे हैं।
    • पूर्व जिला अध्यक्ष अनूपचंद्र अधिकारी ने कहा कि कांग्रेस ने देश में भाजपा पर संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने का दुष्प्रचार किया। जबकि कांग्रेस ही संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने का पक्षधर है। 

    यह भी पढ़ें-

    Jamshedpur News: दोनों किडनी फेल, सरकारी अस्पताल में नहीं हो रहा डायलिसिस; मरीज ने कहा- स्वास्थ्य मंत्री...

    साहिबगंज में PM Awas Yojana को लेकर बड़ा अपडेट, शुरू हो गया सर्वे; ऐसे करें घर बैठे अप्लाई