विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Neet Exam Topper 2024: नीट में झारखंड के लाल ने तोड़ डाले सभी रिकॉर्ड, मानव प्रियदर्शी को मिला आल इंडिया रैंक वन

Updated: Tue, 04 Jun 2024 07:31 PM (IST)

Nee Exam Result 2024 मानव प्रियदर्शी ने कहा कि सफलता पाने का कोई रहस्य नहीं है। यह छात्रों की तैयारी कड़ी मेहनत और सफलता से मिली सीख का परिणाम है। इसक ...और पढ़ें

नीट परीक्षा रिजल्ट 2024 टॉपर (जागरण फोटो)
नीट परीक्षा रिजल्ट 2024 टॉपर (जागरण फोटो)

HighLights

  1. नीट परीक्षा में मानव प्रियदर्शी ने झारखंड का नाम रोशन किया
  2. मानव प्रियदर्शी ने जेवीएम श्यामली से पढ़ाई की है।

 जागरण संवाददाता, रांची। Neet Exam Topper Rank 1: मानव प्रियदर्शी ने नीट 2024 अखिल भारतीय स्तर की परीक्षा में आल इंडिया रैंक 1 (720/720) हासिल किया है। यह जेवीएम श्यामली और झारखंड राज्य के लिए ऐतिहासिक क्षण है, जहां जेवीएम श्यामली रांची के एक छात्र ने एनईईटी परीक्षा में शुरुआत से ही अखिल भारतीय रैंक 1 (720/720) स्कोर कर सभी रिकार्ड तोड़ दिए।

सफलता का कोई रहस्य नहीं: मानव प्रियदर्शी

मानव प्रियदर्शी ने कहा कि सफलता पाने का कोई रहस्य नहीं है। यह छात्रों की तैयारी, कड़ी मेहनत और सफलता से मिली सीख का परिणाम है। इसके लिए व्यक्ति को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित करना होगा। जवाहर विद्या मंदिर श्यामली के 12वीं (एन) के वास्तविक छात्र मानव प्रियदर्शी ने प्रख्यात शिक्षकों और गुरुओं के मार्गदर्शन में एनईईटी 2024 परीक्षा में एआइआर 1 हासिल कर अपने लिए एक अलग जगह बनाई है।

जेवीएम श्यामली के छात्र रहे हैं मानव प्रियदर्शी

नीट 2024 स्कूल रिकार्ड के अनुसार वह केजी से कक्षा 12वीं तक जेवीएम श्यामली का छात्र रहा है। साथ ही मानव एक अच्छे खिलाड़ी भी हैं। प्रिंसिपल समरजीत जाना और स्कूल के वाइस-चेयरमैन ने मानव और उसके परिवार को उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रिंसिपल ने कहा कि एक अच्छे चिकित्सक के रूप में देश की सेवा करना गर्व की बात है।

ये भी पढ़ें

Saran Lok Sabha Result: सारण सीट पर रोहिणी आचार्य ने सबको चौंकाया, राजीव प्रताप रूडी की बढ़ाई टेंशन

Pappu Yadav Result: पूर्णिया में जीते पप्पू यादव, लोगों के सामने बता दिया अपना अगला प्लान; कहा- मैं अब...