हवाई कनेक्टिविटी होगी मजबूत: रांची से 3 महानगरों के लिए नई फ्लाइट्स की तैयारी, इंडिगो ने भेजा प्रस्ताव
इंडिगो एयरलाइंस ने रांची से बेंगलुरु, नवी मुंबई और पुणे के लिए नई उड़ानें शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
HighLights
इंडिगो ने रांची से तीन महानगरों के लिए उड़ानें प्रस्तावित कीं।
बेंगलुरु, नवी मुंबई, पुणे के लिए नई सेवा मिलेगी।
एएआई की स्वीकृति के बाद विंटर शेड्यूल में होंगी शुरू।
जागरण संवाददाता, रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से यात्रियों को जल्द ही तीन प्रमुख महानगरों के लिए अतिरिक्त विमान सेवा की सुविधा मिल सकती है।
इंडिगो एयरलाइंस ने आगामी विंटर शेड्यूल के तहत रांची से बेंगलुरु, नवी मुंबई और पुणे के लिए नई उड़ानें संचालित करने का प्रस्ताव दिया है।
प्रस्ताव को एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया (एएआई) मुख्यालय की स्वीकृति मिलने के बाद सेवाएं शुरू की जाएंगी। प्रस्तावित समय-सारिणी के अनुसार बेंगलुरु से विमान रात 9:20 बजे, नवी मुंबई से रात 12:15 बजे और पुणे से रात 2:00 बजे रांची पहुंचेगा।
इसके बाद यही विमान क्रमशः रात 9:55 बजे बेंगलुरु, रात 1:00 बजे नवी मुंबई और रात 2:55 बजे पुणे के लिए रवाना होंगे।
यात्रियों और कारोबारियों के मिलेगी राहत
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार इन उड़ानों के शुरू होने से झारखंड के यात्रियों, विशेषकर व्यवसायियों, छात्रों, आईटी पेशेवरों और चिकित्सा कार्य से यात्रा करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।
साथ ही रांची की देश के प्रमुख महानगरों से हवाई कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। वर्तमान में विंटर शेड्यूल को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है और स्वीकृति मिलते ही नई सेवाओं की घोषणा की जाएगी।
यह भी पढ़ें- झारखंड को मिल सकती है एम्स जैसी बड़ी सौगात! रांची में बनेगा वलर्ड क्लास आयुर्वेद संस्थान