Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranchi: लोहरदगा से गिरफ्तार ISIS आतंकी फैजान से NIA की पूछताछ; युवाओं को दे रहा था दहशत फैलाने की ट्रेनिंग

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Fri, 21 Jul 2023 12:07 AM (IST)

    Lohardagga झारखंड के लोहरदगा से गिरफ्तार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) के संदिग्ध आतंकी फैजान अंसारी उर्फ फैज की गिरफ्तारी के ...और पढ़ें

    Ranchi News: लोहरदगा से गिरफ्तार ISIS आतंकी फैजान से NIA की पुछताछ
    Ranchi News: लोहरदगा से गिरफ्तार ISIS आतंकी फैजान से NIA की पुछताछ

    HighLights

    1. आइएसआइएस के विदेशी संचालकों के संपर्क में था फैजान, भारत में हिंसक कार्रवाई की बना रहा था योजना- प्रेस बयान
    2. झारखंड व उत्तर प्रदेश में फैजान के ठिकाने पर एनआइए ने व्यापक तलाशी के बाद उसे किया है गिरफ्तार
    3. मिले हैं आतंकी संगठन से संबंधित डिजिटल साक्ष्य

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड के लोहरदगा से गिरफ्तार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) के संदिग्ध आतंकी फैजान अंसारी उर्फ फैज की गिरफ्तारी के संबंध में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने गुरुवार को प्रेस बयान जारी किया है। जानकारी के अनुसार, फैजान की उम्र 19 साल है।

    एजेंसी एनआइए के मुताबिक, फैजान देश में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS)के कैडर बेस को समृद्ध करने में सक्रिय था। वह आतंकी संगठन आइएसआइएस के विदेशी संचालकों के संपर्क में था और भारत में हिंसक कार्रवाई की योजना बना रहा था।

    एजेंसी ने के मुताबिक, अब तक की छानबीन में पाया गया कि फैजान देश में आइएसआइएस गतिविधियों का समर्थन करने व विभिन्न इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्मों पर संगठन का प्रचार-प्रसार कर रहा था। इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से उसने अपने सहयोगियों व अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर एक आपराधिक साजिश रची थी।

    इस साजिश का मकसद आतंकी संगठन आइएसआइएस की ओर से भारत में हिंसक आतंकी हमला करना था। वह देश में अपने आतंकी कैडर बेस को समृद्ध करने के नए युवाओं को जोड़ने की दिशा में सक्रिय था। इसके लिए उसे विदेश से आतंकी संगठन के संचालक मार्गदर्शन दे रहे थे। देश में हिंसक कार्रवाई की घटना को अंजाम देने के लिए वह विदेश स्थित आइएसआइएस संगठन के प्रशिक्षण कैंप में भी जाने की तैयारी कर रहा था।

    खबरें और भी

    झारखंड व उत्तर प्रदेश में व्यापक तलाशी के बाद हुई थी फैजान की गिरफ्तारी

    लोहरदगा से फैजान की गिरफ्तारी के पूर्व एनआइए ने उससे जुड़े झारखंड व उत्तर प्रदेश में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के बाद ही उसे बुधवार को एनआइए ने लोहरदगा से गिरफ्तार किया।

    वह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का छात्र है। एनआइए ने 16 व 17 जुलाई को उसके अलीगढ़ के किराए के कमरे के अलावा उसके झारखंड के लोहरदगा आवास की भी तलाशी ली है। उसके ठिकानों से एनआइए को कुछ डिजिटल साक्ष्य, दस्तावेज व आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं, जिसका विश्लेषण किया जा रहा है।

    एनआइए की रांची शाखा में दर्ज हुई प्राथमिकी

    फैजान की गिरफ्तारी मामले में एनआइए की रांची शाखा में 19 जुलाई को कांड संख्या आरसी-02/2023/एनआईए-आरएनसी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसपर भादवि की धारा के अलावा यूएपीए से संबंधित धाराओं में भी प्राथमिकी दर्ज है। फैजान की गिरफ्तारी के बाद एनआइए विदेशी साजिश के सभी बिंदुओं को उजागर करने के लिए आगे का अनुसंधान जारी रखी है।