Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड की इन चार सीटों पर चुनावी दंगल शुरू, इनमें से एक पर पूरे देश की टिकी रहेंगी निगाहें; 13 मई को मतदान

    Updated: Fri, 19 Apr 2024 11:10 AM (IST)

    सिंहभूम खूंटी लोहरदगा तथा पलामू में चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अब इन सीटों पर चुनाव प्रचार जोर पकड़ेगा। हालांकि पहले दिन कोई नामांकन नहीं हुआ ...और पढ़ें

    सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा तथा पलामू में चुनाव की अधिसूचना जारी।
    सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा तथा पलामू में चुनाव की अधिसूचना जारी।

    HighLights

    1. सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा तथा पलामू में चुनावी दंगल शुरू - चुनाव की अधिसूचना जारी
    2. पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन- चारों सीटों पर 64,37,460 मतदाता देंगे वोट
    3. अब चुनाव प्रचार पकड़ेगा जोर- 25 अप्रैल को नामांकन की अंतिम तिथि

    राज्य ब्यूरो, रांची। Lok Sabha Election 2024: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गुरुवार को चौथे चरण (झारखंड के लिए पहला चरण) के चुनाव की अधिसूचना जारी किए जाने के साथ ही राज्य के सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा तथा पलामू में चुनावी दंगल शुरू हो गया है। इन चारो सीटों पर गुरुवार से ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि पहले दिन किसी भी सीट पर कोई नामांकन नहीं हुआ। अब इन सीटों पर चुनाव प्रचार भी जोर पकड़ लेगा।

    13 मई को होगा मतदान

    जिन चार सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी हुई है, उनमें तीन सीटें सिंहभूम, खूंटी और लोहरदगा एसटी के लिए आरक्षित हैं, जबकि पलामू एससी के लिए आरक्षित है।

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) की सीट होने के लिए खूंटी पर देशभर की निगाहें होंगी। चुनाव आयोग (Election Commission) द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार, इन सीटों पर नामांकन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल निर्धारित है।

    दाखिल नामांकन पत्रों की जांच 26 अप्रैल को होगी। वहीं, 29 अप्रैल तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। इन चारों सीटों पर 13 मई को मतदान होना है।

    ये बनाए गए हैं प्रत्‍याशी

    राज्य के लगभग एक चौथाई (25.07 प्रतिशत) मतदाता इस पहले चरण की सीटों पर मतदान करेंगे। इस चरण में कुल 64,37,460 मतदाता वोट देंगे। इनमें 32,29,480 पुरुष मतदाता, 32,07,938 महिला तथा 42 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

    चुनाव में बनाए गए कुल मतदान केंद्रों में 25.72 मतदान केंद्र इन संसदीय क्षेत्रों में हैं। बता दें कि एनडीए तथा आइएनडीआइए ने इन चार सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

    सिंहभूम में भाजपा (BJP) ने गीता कोड़ा (Geeta Koda) तथा झामुमो ने जोबा मांझी (Joba Manjhi) को प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह, खूंटी में एक बार फिर अर्जुन मुंडा (भाजपा), और कालीचरण मुंडा (कांग्रेस) आमने-सामने होंगे। लोहरदगा में भाजपा ने समीर उरांव एवं कांग्रेस ने सुखदेव भगत तथा पलामू में भाजपा ने वीडी राम तथा राजद (RJD) ने ममता भुइयां को टिकट दिया है।

    फैक्ट फाइल

    • चार सीटों में सिंहभूम, खूंटी तथा लोहरदगा में पुरुषों से अधिक महिला मतदाता हैं। सिर्फ पलामू में पुरुष मतदाता अधिक हैं। 
    • खूंटी क्षेत्रफल के हिसाब से राज्य का दूसरा सबसे बड़ा संसदीय क्षेत्र है। यह 8,799 वर्ग किमी में फैला है।
    • मतदाताओं की संख्या के लिहाज से झारखंड के तीन सबसे छोटे संसदीय क्षेत्रों खूंटी (13,20,808 मतदाता), लाेहरदगा (14,36,351 मतदाता) तथा सिंहभूूम (14,41,841 मतदाता) में इस पहले चरण में चुनाव होगा।
    • चारों सीटें राज्य के 10 जिलों तथा 23 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करती हैं। 

    ये हैं प्रमुख उम्मीदवार खूंटी

    • भाजपा से अर्जुन मुंडा
    • कांग्रेस से कालीचरण मुंडा
    • पलामू - भाजपा से वीडी राम,
    • राजद से ममता भुइयां
    • लोहरदगा - भाजपा से समीर उरांव
    • कांग्रेस से सुखदेव भगत
    • सिंहभूम - भाजपा से गीता कोड़ा
    • झामुमो से जोबा मांझी

    ये भी पढ़ें:

    खबरें और भी

    JMM के अंदर क्‍या पक रही खिचड़ी? अपने ही प्रचार कार्यक्रम से नदारत जोबा मांझी, दौड़-भागकर चंपई अकेले कर रहे फील्डिंग

    'महल छोड़कर जनता के बीच जाएं...' दुमका में चाचा-भतीजी में वार-पलटवार, धधकती गर्मी के बीच चढ़ा सियासी पारा