Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand की इन 4 लोकसभा सीटों के लिए कल शुरू होगा नामांकन, सभी पार्टियों ने उतारे अपने प्रत्याशी

    Updated: Sun, 28 Apr 2024 06:38 PM (IST)

    झारखंड में सोमवार को चार लोकसभा सीट रांची गिरिडीह धनबाद तथा जमशेदपुर के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी और सोमवार को ही लोकसभा चुनाव की अधिसूचना ही जा ...और पढ़ें

    Jharkhand की 4 लोकसभा सीटों के लिए कल शुरू होगा नामांकन (File Photo)
    Jharkhand की 4 लोकसभा सीटों के लिए कल शुरू होगा नामांकन (File Photo)

    HighLights

    1. तीन वर्तमान सांसद और इतने ही विधायकों की दांव पर होगी प्रतिष्ठा
    2. छह मई तक होगा नामांकन, 25 मई को इन सीटों पर पड़ेगा वोट

    राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand 4 Lok Sabha Seat Nomination: झारखंड में आज से चुनावी शोर शहरों में भी पहुंचेगा। यहां के तीसरे चरण (देश का छठा) की चार सीटों रांची, गिरिडीह, धनबाद तथा जमशेदपुर में लोकसभा चुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी होगी।

    इसी के साथ इन सीटों पर भी नामांकन शुरू हो जाएगा। दलों ने पहले ही यहां अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भारत निर्वाचन आयोग ने इन चार सीटों पर नामांकन की अंतिम तिथि छह मई निर्धारित की है।

    25 मई को होगा मतदान

    सात मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा नौ मई तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। यहां 25 मई को मतदान होगा। इन चारों सीटों में सभी सामान्य सीटें हैं। इन सीटों पर तीन वर्तमान सांसदों तथा इतने ही विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर होगी।

    ये करेंगे नामांकन दाखिल

    सांसदों की बात करें तो तीनों सांसद एनडीए के हैं। रांची में संजय सेठ (भाजपा), गिरिडीह में चंद्रप्रकाश चौधरी (आजसू) तथा जमशेदपुर में विद्युत वरण महतो (भाजपा) नामांकन दाखिल करेंगे।

    इसी तरह, विधायकों में गिरिडीह में मथुरा महतो (झामुमो), धनबाद में ढुलू महतो (भाजपा) तथा जमशेदपुर में समीर मोहंती (झामुमो) चुनाव मैदान में होंगे।

    दो महिला भी होंगी चुनाव मैदान में

    वहीं, पहली बार चुनाव लड़ रही दो महिला शक्ति भी रांची और धनबाद में चुनाव मैदान में होगी। रांची में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय तथा धनबाद में विधायक अनूप कुमार सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह नामांकन दाखिल करेंगी। दोनों कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में होंगी।

    खबरें और भी

    चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में आज से तेज पकड़ेगा नामांकन

    झारखंड में दूसरे चरण (देश का पांचवां) की तीन सीटों चतरा, कोडरमा तथा हजारीबाग में आज से नामांकन तेज पकड़ेगा। शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण इन सीटों पर नामांकन नहीं हुआ।

    बता दें कि अभी तक सिर्फ चतरा में दो नामांकन हुआ है। इन सीटों पर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि तीन मई निर्धारित है।

    चमरा लिंडा व कामेश्वर बैठा पर होंगी नजरें

    झारखंड में पहले चरण (देश का चौथा) की चार सीटों सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। यहां आज नामांकन वापस लिया जा सकेगा। इसके बाद पता चलेगा कि चारों सीटों में प्रत्येक पर कितने उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

    सभी की निगाहें बागी होकर नामांकन दाखिल करनेवाले विधायक चमरा लिंडा पर भी टिकी होंगी कि वे अपना नामांकन वापस लेते हैं या चुनाव मैदान में बने रहते हैं। झामुमो से टिकट नहीं मिलने पर चमरा ने लोहरदगा में निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है।

    वहीं, राजद से टिकट नहीं मिलने पर पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा ने पलामू में बसपा से पर्चा भरा है। हालांकि बैठा के नामांकन वापस लेने की कोई संभावना नहीं है।

    ये भी पढे़ं-

    Lok Sabha Election 2024: झारखंड में ये मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत, जानिए सीटों का सियासी समीकरण

    JMM के स्टार प्रचारकों में Hemant Soren समेत 40 नेता शामिल, दूसरे राज्यों में भी करेंगे चुनाव प्रचार