Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कम समय में मोटी कमाई के चक्कर में गांजा तस्कर बनीं महिलाएं, इस तरह से आंखों में धूल झोंक काम को दे रहीं अंजाम

    Updated: Mon, 20 May 2024 08:07 AM (IST)

    Jharkhand News कम समय में मोटी कमाई के चक्कर में अब महिलाएं गांजा की तस्‍करी करने लगी हैं। पहले इस अवैध धंधे से जुड़ी महिलाएं पहले सप्लायर के रूप में ...और पढ़ें

    कम समय में मोटी कमाई के चक्कर में गांजा तस्करी कर रहीं महिलाएं (Demo pic)
    कम समय में मोटी कमाई के चक्कर में गांजा तस्करी कर रहीं महिलाएं (Demo pic)

    HighLights

    1. पहले सप्‍लायर के रूप में काम कर रहीं महिलाएं अब चला रहीं अपना गिरोह
    2. सस्ते दर पर आंध्र प्रदेश और ओडिशा से गांजा लेकर दूसरे राज्यों में 50 हजार रुपये प्रति किलो की दर से करते हैं बिक्री
    3. पैसे के बल पर थानों को कर रहींं मैनेज, धंधा चल रहा बेरोकटोक

    शक्ति सिंह, रांची। Ranchi News : कम समय में मोटी कमाई के चक्कर में अब महिलाएं भी गांजा तस्करी के क्षेत्र में उतर रही हैं। इस अवैध धंधे से जुड़ी महिलाएं पहले सप्लायर के रूप में काम कर रही थीं, अब संगठित गिरोह चला रही हैं। पहले ये महिलाएं स्थानीय स्तर पर ही गांजे की तस्करी करती थीं। लेकिन, इनका जाल देश के कई राज्यों में फैल चुका है।

    अपने गिरोह के माध्यम से गांजा मंगवाकर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भेज रही हैं। इससे इनको बड़ी कमाई हो रही है। इसी पैसे के बल पर थानों को मैनेज कर रही हैं। इसी वजह से इनका धंधा बेरोकटोक के चलते रहता है।

    आंध्र प्रदेश और ओडिशा से सस्ते दर पर उठाया जाता है गांजा

    गांजा तस्कर सस्ते दर पर आंध्र प्रदेश और ओडिशा से गांजा लेते हैं और दूसरे राज्यों में 50 हजार रुपये प्रति किलो गांजा की बिक्री करते हैं।

    आरपीएफ या जीआरपी से बचने के लिए अक्सर छोटे स्टेशन से ट्रेन को पकड़ते हैं, ताकि किसी को भी संदेह न हो। मरिजुआना गांजा की मांग सबसे अधिक रहती है, जिनकी सप्लाई महिलाएं करती हैं।

    नए बैग खरीदकर रखते हैं गांजा

    इस गोरखधंधे में जुड़ी महिलाएं नए बैग खरीदकर उसमें गांजा रखतीं हैं, ताकि शक न हो। स्टेशन पर अक्सर जहां भीड़ सबसे अधिक रहती है वहीं, पर रूककर ट्रेन का इंतजार करती हैं। लेकिन, उनकी चालाकी काम नहीं आती है और सीसीटी कैमरे की नजर में कैद हो जाती हैं।

    हटिया स्टेशन से तीन महिलाओं से जब्त 34.5 लाख का गांजा

    शनिवार को आरपीएफ की फ्लाइंग टीम ने हटिया रेलवे स्टेशन पर 69 किलो गांजा बरामद किया था। यह तस्करी को कई पुरुष नहीं, बल्कि महिलाएं कर रही थीं।

    आरपीएफ पोस्ट हटिया ने प्लेटफार्म तीन पर देखा कि हटिया रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान तीन महिलाएं बड़े बैग के साथ बैठी थीं। संदेह के आधार पर उनसे पूछताछ की गई, तो उन्होंने अपना नाम व पता बताया।

    इनमें बिंदु देवी, 39 वर्ष, उर्मिला देवी, 50 वर्ष और टेत्तरी देवी 57 शामिल हैं। तीनों भभुआ, कैमूर (बिहार) की रहने वाली हैं। बैग में मारिजुआना (गांजा) है। इसमें मां और बेटी दोनों इस धंधे में शामिल थीं। गया से पूरा रैकेट चलाती थीं।

    खबरें और भी

    34,50,000 रुपये का गांजा बरामद दिया। वर्ष 2023 में भी गांजा बरामद किया जा चुका है, जिसमें महिलाएं ही शामिल थीं। इसमें हरियाणा और झारखंड की थी। सुरामणि ओराइन और चंद्रवती देवी दोनों ही अलग-अलग मामले में पकड़ी गई हैं।

    महिलाएं भी इस गोरखधंधे में शामिल हैं। रांची रेल मंडल के स्टेशनों से कुछ महिलाओं को गिरफ्तार भी किया गया है। इसे लेकर आरपीएफ सजग है। नियमित इसकी माॅनिटरिंग हो रही है। कई मामलों में सफलता भी मिली है- पवन कुमार, डीएससी, आरपीएफ, रांची रेल मंडल

    ये भी पढ़ें:

    Jharkhand News: सनकी पति ने गर्भवती पत्नी की जिंदा जलाकर की हत्या, जिंदगी और मौत से जूझ रही हादसे में झुलसी साली

    Kalpana Soren: '...तो झारखंड में त्रिपुरा से भी भयावह स्थिति होगी', कल्पना ने क्यों BJP को दे डाली चेतावनी