यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'हमारे कदम से बदलेगा...', दिल्ली में नाराज झारखंड कांग्रेस विधायक का आया चौंकाने वाला बयान
कांग्रेस विधायकों की नाराजगी को लेकर झारखंड से दिल्ली तक सियासी पारा गर्म है। ऐसे में बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद को आशा है कि अब कांग्रे ...और पढ़ें

HighLights
- अब कांग्रेस विधायकों की समस्या को कोई हल्के में नहीं लेगा- अंबा प्रसाद
- 'दिल्ली में जमे विधायकों का मकसद आलाकमान तक अपनी बातें पहुंचाना'
राज्य ब्यूरो, रांची। कांग्रेस विधायकों की नाराजगी को लेकर झारखंड से दिल्ली तक सियासी चर्चा तेज है। ऐसे में बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद को आशा है कि अब कांग्रेस विधायकों की समस्या को कोई हल्के में नहीं लेगा। साथी विधायकों के साथ दिल्ली में कैंप कर रहीं अंबा ने खुलकर दैनिक जागरण के साथ अपनी बातें साझा की।
अंबा प्रसाद ने कहा कि हमलोगों का मकसद आलाकमान तक अपनी बातें पहुंचाना था। इसमें हमलोग पूरी तरह समझ रहे। अब मंत्रियों का परफॉरमेंस और उनका रिपोर्ट कार्ड आलाकमान के पास है। हमलोग जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। जनता की समस्याओं का सामना हमें करना पड़ता है। इसका समाधान विधायक करते हैं।
असलियत आलाकमान तक पहुंच गई- अंबा प्रसाद
उन्होंने कहा कि इस कदम के उठाने से यही फायदा हुआ कि असलियत आलाकमान तक पहुंच गई। अभी तक अलग-अलग बातें रखने की वजह से आलाकमान तक पूरी सच्चाई नहीं पहुंच रही थी। अंबा ने कहा कि मंत्री तो सभी नहीं बन सकते हैं। दो-चार लोग ही मंत्री बनेंगे, लेकिन वजह स्पष्ट होना चाहिए।
अंबा प्रसाद ने आगे यह भी कहा कि हमलोग चाहते हैं कि वर्तमान परिस्थिति में सुधार हो। हमलोग एक साथ आए और कार्रवाई की मांग पत्र के माध्यम से की। वार्ता के लिए आलाकमान के लोगों का समय मिला। देखिए इतनी सारी गलतियों के बाद भी चीजें बदल नहीं रही थी।
खबरें और भी
अब कांग्रेस आलाकमान इस मामले को गंभीरता से लेगा। हमने अपनी बातें रख दी। आलाकमान का जो भी निर्णय होगा, वह हमें स्वीकार होगा। हमलोग सकारात्मक तरीके से अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: चंपई सोरेन के मास्टर स्ट्रोक को फेल करने की तैयारी में BJP, बनाया स्पेशल प्लान; Caste Census में ऐसे डालेगी अड़ंगा
ये भी पढ़ें: झारखंड के नाराज कांग्रेस विधायकों से आलाकमान खफा, दिल्ली में डटे रहने को लेकर होगा बड़ा 'एक्शन'?