Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Paddy Price: रांची में 15 दिसंबर से शुरू होगी धान की खरीदारी, रेट तय; A ग्रेड फसल की इतनी मिलेगी कीमत

    Updated: Sun, 01 Dec 2024 02:05 PM (IST)

    Paddy Price In Jharkhand रांची में जल्द ही धान की खरीद शुरू की जाएगी। इसको लेकर रांची जिला में इस वर्ष 15 दिसंबर से धान अधिप्राप्ति केंद्र का संचालन ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. पिछले साल हुई थी मात्र 1.2 लाख क्विंटल धान की खरीद
    2. इस वर्ष तीन लाख क्विंटल धान खरीद होने की है उम्मीद

    जागरण संवाददाता, रांची। रांची जिला के विभिन्न प्रखंडों में इस वर्ष 15 दिसंबर से धान अधिप्राप्ति केंद्र का संचालन शुरू किया जाएगा। सरकार ने इस बार किसानों के लिए धान खरीद का लक्ष्य तीन लाख क्विंटल निर्धारित किया है।

    पिछले साल मात्र 1.2 लाख क्विंटल धान की खरीद हुई थी, लेकिन इस वर्ष बेहतर फसल उत्पादन और अनुकूल परिस्थितियों के चलते लक्ष्य को पूरा करने की संभावना है। इस बार धान में 17 प्रतिशत तक नमी को स्वीकार किया जाएगा।

    अधिक से अधिक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ देने के लिए एक किसान से 200 क्विंटल तक धान खरीदने की सीमा तय की गई है। इससे अधिक मात्रा में धान की खरीद केवल अनुमोदन के बाद की जाएगी।

    नौ राइस मिलों से 42 लैंपस जोड़े गए

    इस प्रक्रिया को व्यवस्थित करने के लिए नौ राइस मिलों को जिले की 42 लैम्पस (लार्ज एरिया मल्टीपर्पज को-आपरेटिव सोसाइटी) से जोड़ा गया है। यह कदम धान की उचित ढुलाई और संग्रहण सुनिश्चित करने में सहायक होगा।

    2400 रुपये प्रति क्विंटल धान की खरीदारी पर होगा भुगतान

    राज्य सरकार ने इस बार साधारण धान और ग्रेड-ए धान के लिए अलग-अलग न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किए हैं। साधारण धान के लिए किसानों को 2400 रुपए प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान के लिए 2420 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।

    खबरें और भी

    इसमें केंद्र सरकार द्वारा तय एमएसपी 2300 रुपये और 2320 रुपये के अतिरिक्त 100 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस भी शामिल है। रांची जिला में 11300 किसान रजिस्टर्ड हैं।

    प्रशासन का प्रयास है कि अधिक से अधिक किसान केंद्रों पर पहुंचे। धान केंद्र पर देने के बाद पहले हाफ 50 प्रतिशत राशि का भुगतान होगा। इसके बाद शेष राशि का भुगतान किया जाएगा।

    प्रखंड का नाम लैंपस का नाम

    • कांके - अरसंडे, उरूगुटू लैंपस
    • रातू - तारूप, पाली लैंपस
    • अनगड़ा - सालहन, जोन्हा लैंपस
    • बुढ़मू - गिंजो ठाकुरगांव, चकमे लैंपस
    • ईटकी - कुर्गी, बेड़ों, हरिहरपुर जामटोली लैंपस.
    • सिल्ली - सिल्ली, दोबाडू, टुटकी लैंपस
    • लापुंग - मालगो, लापुंग, लतरातू, चान्हों
    • ओरमांझी - ईचादाग, ओरमांझी।
    • खेलारी - तुमांग, राय
    • मांडर - ब्राम्बे, मन्दरों
    • नगड़ी - साहेर, नगड़ी
    • नामकुम - नामकुम, डुंगरी
    • सोनाहातू - हारिण, बारूहातू, जामुदाग, हेसाडीह
    • राहे - राहे, बी. नावाडीह
    • बुंडू - ताउ, कांची, बुण्डू, बारूहातू
    • तमाड़ - नावाडीह, तमाड़, मल्हानभुईयाडीह

    यह भी पढ़ें-

    Smart Meter में गड़बड़ी या बिजली विभाग की लापरवाही, 1000-2000 रुपये आता था बिल; सीधे पहुंचा 5 हजार तो मचा हाहाकार

    Smart Meter: ऊर्जा मंत्री ने दी लोगों को भ्रांतियों से दूर रहने की सलाह, स्मार्ट प्रीपेड मीटर से जुड़ा है मामला