Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Palamu Rape Case: आठ वर्षीय गूंगी लड़की के साथ दुष्कर्म, दरिंदे को लगा वह कुछ नहीं बोलेगी; गंदी सोच के साथ किया अपराध

    By Ketan AnandEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sun, 29 Oct 2023 02:06 PM (IST)

    Palamu Rape Case झारखंड के पलामू से शर्मनाक मामला सामने आया है। नावाबाजार थाना क्षेत्र में एक नशे में धुत्त दरिंदे ने आठ वर्षीय दिव्यांग नाबालिग के सा ...और पढ़ें

    Palamu Rape Case: आठ वर्षीय गूंगी लड़की के साथ दुष्कर्म, दरिंदे को लगा वह कुछ नहीं बोलेगी
    Palamu Rape Case: आठ वर्षीय गूंगी लड़की के साथ दुष्कर्म, दरिंदे को लगा वह कुछ नहीं बोलेगी

    HighLights

    1. आठ वर्षीय गूंगी लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
    2. हाथ पकड़ लिया और बगल में ले जाकर किया दुष्कर्म

    संवाद सूत्र, नावा बाजार (पलामू)। नावाबाजार थाना क्षेत्र में एक आठ वर्षीय दिव्यांग नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला उजागर हुआ है। इस मामले में नावा बाजार की थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को आठ वर्षीय दिव्यांग (गूंगी) अपने घर से कुछ ही दूर पर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपित कंचन कुमार गुप्ता ने उसका हाथ पकड़ लिया और बगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

    शराब के नशे में था आरोपित

    बताया जाता है आरोपित शराब के नशे में था। वह बगल में जुआ के अड्डे तरफ से जुआ खेलकर लौट रहा था। इसी क्रम में घटना को अंजाम दिया। उसे लगा था कि नाबालिग बोल नहीं सकती है तो किसी को कुछ नहीं बता पाएगी।

    पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

    जानकारी मिलते ही घरवालों ने इसकी सूचना नावा बाजार थाना की पुलिस को दी। पुलिस ने पड़वा थाना की पुलिस की मदद से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

    मेडिकल जांच कराने के बाद पीड़िता को स्वजन को सौंप दिया। थाना प्रभारी दीपक कुमार दास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    ये भी पढ़ें -

    काली ईंट से बने प्रधानमंत्री आवास की खुली पोल, उपस्वास्थ्य केंद्र के निर्माण का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध

    Ranchi News: न नियमित शिक्षक और न ही बुनियादी सुविधाएं, कैसे शिक्षिका बनेंगी इस टीचर ट्रेनिंग कॉलेज की छात्राएं?

    खबरें और भी