Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJP Star Campaigners: आ गई भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट, PM Modi-अमित शाह समेत झारखंड से ये बड़े नेता

    Updated: Wed, 24 Apr 2024 09:21 PM (IST)

    BJP Star Campaigners लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में स्टार प्रचारकों की लिस्टा जारी कर दी है। इस लिस्ट में 40 सदस्यों का नाम शा ...और पढ़ें

    आ गई भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट, PM Modi-अमित शाह समेत झारखंड से ये बड़े नेता (फाइल फोटो)
    आ गई भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट, PM Modi-अमित शाह समेत झारखंड से ये बड़े नेता (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. सीता सोरेन और गीता कोड़ा, समीर उरांव को भी स्टार प्रचारक बनाया
    2. सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल

    राज्य ब्यूरो, जागरण रांची। BJP Star Campaigners भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में लोकसभा चुनावों के लिए 40 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हैं।

    इसके अलावा अर्जुन मुंडा, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, लोकसभा प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, शिवराज सिंह चौहान का नाम है।

    झारखंड के नेताओं में ये नाम शामिल

    झारखंड के नेताओं में अमर बाउरी, अनंत ओझा, राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू, सीपी सिंह, नीलकंठ मुंडा, भानुप्रताप साहू, रणधीर सिंह और धूरन राम, दीपक प्रकाश का नाम शामिल हैं।

    पार्टी ने लोकसभा चुनाव लड़ रहीं सीता सोरेन और गीता कोड़ा, समीर उरांव को भी स्टार प्रचारक बनाया है। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में हैं।

    ये भी पढ़ें- 

    Jharkhand By Election 2024 : हो गया फाइनल! कल्पना सोरेन इस दिन करेंगी नामांकन, CM चंपई सोरेन रहेंगे मौजूद

    Ranchi Land Scam Case: जमीन घोटाले में एक और नया खुलासा! RIMS के पीछे भी एक बड़े प्लॉट की...