Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Modi झारखंड में करेंगे धुआंधार प्रचार, 2 दिन में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां; रांची में कर सकते हैं रोड शो

    Updated: Mon, 29 Apr 2024 08:07 PM (IST)

    PM Modi Jharkhand Visit लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में सियासत तेज हो गई है। एक ओर जहां इंडी गठबंधन जीत की रणनीति तैयार करने में जुटी है वहीं दूसरी ओर ...और पढ़ें

    झारखंड में PM Modi फूंकेंगे चुनावी बिगुल, रांची में रोड शो के साथ करेंगे ताबड़तोड़ रैली! (फाइल फोटो)
    झारखंड में PM Modi फूंकेंगे चुनावी बिगुल, रांची में रोड शो के साथ करेंगे ताबड़तोड़ रैली! (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. तीन मई को रांची में प्रधानमंत्री मोदी के रात्रि प्रवास का है कार्यक्रम
    2. 4 मई को पलामू और सिसई में सभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

    राज्य ब्यूरो, रांची। PM Modi Jharkhand Visit प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन मई की शाम रांची में रोड शो कर सकते हैं। तीन मई को चाईबासा में भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के समर्थन में जनसभा के बाद प्रधानमंत्री रांची लौट आएंगे और यहां रात्रि विश्राम करेंगे।

    चाईबासा से लौटकर राजभवन में प्रवास के लिए आने के दौरान एयरपोर्ट से रातू रोड चौराहे तक भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में उनके रोड शो की योजना बनाई जा रही है। प्रदेश भाजपा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की योजना को आखिरी रूप दे रही है।

    प्रधानमंत्री 4 मई को पलामू के चियांकी हवाई अड्डा पर करेंगे जनसभा 

    तीन मई को रांची में रात्रि विश्राम कर प्रधानमंत्री चार मई की सुबह पलामू के चियांकी हवाई अड्डा पर आयोजित जनसभा में जाएंगे। वहां से गुमला के सिसई में लोहरदगा से भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव के लिए प्रचार करेंगे।

    सिसई से वापसी के बाद रांची एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। हालांकि, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी अभी राज्य सरकार को नहीं मिली है। प्रदेश भाजपा सूत्रों ने बताया कि केंद्र से इसके लिए तैयारी करने को कहा गया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 

    प्राइवेट जमीन पर बना दिया पुलिस थाना, हाईकोर्ट ने कहा- जब तक मुआवजा नहीं देते तब तक...

    Ranchi Land Scam: जमीन घोटाले में आया नया मोड़! अंतु तिर्की से जुड़े JMM के दिग्गज नेता के तार, बढ़ेगी मुश्किलें