Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maiya Samman Yojana पर झारखंड में सियासत तेज! भाजपा ने राशि बढ़ाने पर कसा तंज, झामुमो ने भी किया ऐसा तीखा पलटवार

    Updated: Tue, 15 Oct 2024 06:28 PM (IST)

    झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा ने देश के किसी भी राज्य में महिलाओं को किसी य ...और पढ़ें

    भाजपा बताए, किस राज्य में महिलाओं को दिए 2100 रुपये: झामुमो। (फाइल फोटो)
    भाजपा बताए, किस राज्य में महिलाओं को दिए 2100 रुपये: झामुमो। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. भाजपा ने किस राज्य में दिया महिलाओं को 2100 रुपये, बताएं भाजपा नेता - विनोद पांडेय
    2. कहा- बिना पैसे और खाता के फार्म भरवा रही भाजपा, लोग इसे दे रहे कमल चिटफंड स्कैम का नाम

    राज्य ब्यूरो, रांची। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद पांडेय ने सोमवार को मंइयां सम्मान राशि बढ़ाने पर भाजपा के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा ने देश के किसी राज्य में किसी महिला को किसी योजना में 2100 रुपए नहीं दिए हैं। झारखंड में बिना खाता, पैसे और जानकारी के कोई फर्जी फार्म भी भरवा दिया है। लोग उसे कमल चिटफंड स्कैम का नाम दे रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने लाखों बहनों को रक्षाबंधन, करम पूजा और नवरात्रि में मंइयां सम्मान की तीन किस्त दी। छठ पूजा के दौरान चौथी किस्त भी दी जाएगी और उसके बाद दिसंबर से 2500 रुपये का सम्मान महिलाओं को मिलेगा। हेमंत सरकार ने इससे संबंधित निर्णय लिया है।

    हेमंत सरकार के मंत्रियों को प्रताड़ित किया जा रहा

    उन्होंने कहा कि मंइयां सम्मान योजना को रोकने के लिए भाजपा अब अपना बड़का पीआइएल गैंग गुजरात या असम से लेकर आना चाहती है तो ले आए। भाजपा नेता-कार्यकर्ता भी अपनी घर की मां-बहन-बेटी को मंइयां सम्मान योजना का लाभ दिलवाएं और उन्हें सशक्त करें।

    उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होगी तो किसी पर निर्भर नहीं रहेगी। झारखंड में फिर भाजपा के सबसे सक्रिय कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। हेमंत सरकार के मंत्रियों को प्रताड़ित किया जाने लगा है।

    भाजपा की नजर में हेमंत सरकार का गुनाह क्या है?

    उन्होंने पूछा कि भाजपा की नजर में हेमंत सरकार का गुनाह क्या है? हेमंत सोरेन का यही गुनाह है कि उन्होंने ओबीसी को 27%, एसटी को 28%,एससी को 12% आरक्षण की अनुशंसा की। विधानसभा से सरना धर्म कोड पारित किया। इसके अलावा, पत्थलगड़ी आंदोलन के मुकदमे वापस लिए। सीएनटी-एसपीटी एक्ट को सख्ती से लागू किया। मंइया सम्मान योजना लागू कर महिलाओं का सशक्तिकरण किया। किसानों का ऋण माफ किया। 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी और लोगों का बिजली बिल माफ किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Election 2024: झारखंड में किस सीट पर कब होगा चुनाव, दोनों चरणों की पूरी डिटेल एक क्लिक में पढ़ें

    यह भी पढ़ें:Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव का बजा बिगुल, 2 चरणों में होगी वोटिंग; 23 नवंबर को नतीजे