Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पेपर लीक को लेकर दबाव या वजह कुछ और...? JSSC अध्यक्ष ने अचानक क्यों दिया इस्तीफा

    By Shashank ShekharEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Wed, 21 Feb 2024 07:19 PM (GMT+05:30)

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष नीरज सिन्हा ने बुधवार को पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र मुख्य सचिव को भेजा है। अपने त्यागपत्र में ...और पढ़ें

    पेपर लीक को लेकर दबाव या वजह कुछ और...? JSSC अध्यक्ष ने अचानक क्यों दिया इस्तीफा
    पेपर लीक को लेकर दबाव या वजह कुछ और...? JSSC अध्यक्ष ने अचानक क्यों दिया इस्तीफा

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के अध्यक्ष नीरज सिन्हा ने बुधवार को दोपहर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र राज्य के मुख्य सचिव को भेजा है। अपने त्यागपत्र में नीरज सिन्हा ने लिखा है कि वे व्यक्तिगत कारणों से अपने पद से त्यागपत्र देते हैं और स्वत: पदभार सौंपते हैं।

    नीरज सिन्हा आयोग द्वारा 28 जनवरी को हुई स्नातक स्तरीय संयुक्त परीक्षा के प्रश्न पत्र लिक होने को लेकर दबाव में थे। आयोग पर परीक्षा में आयोजन पर देरी का भी आरोप लग रहे थे। हालांकि, पेपर लीक मामले में उन्हें आयोग के किसी अधिकारी और कर्मचारी की संलिप्तता से इनकार करते हुए मामले की जांच के लिए नामकोम थान में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी।

    पेपर लीक की जांच के लिए SIT गठित

    वहीं, राज्य सरकार ने पेपर लीक मामले की जांच के लिए एसआइटी गठित की है। एसआइटी ने इस मामले में विधानसभा के एक अवर सचिव स्तर के पदाधिकारी सहित कई लोगों को हिरासत में लिया है। अभी तक पेपर लीक मामले में विधानसभा के पदाधिकारी आदि की संलिप्तता सामने आ रही है।

    बता दें कि नीरज सिन्हा भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत पदाधिकारी हैं। वे राज्य में डीजीपी के पद पर भी पदस्थापित रह चुके हैं। उन्होंने पिछले साल 27 सितंबर को जेएसएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला था।

    यह भी पढ़ें

    JSSC Constable Recruitment 2024: झारखंड कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन करने का अंतिम मौका, 4919 पदों पर हो रही भर्ती

    झारखंड में Assistant Teachers भर्ती को लेकर शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, अब इन अभ्यर्थियों को मिलेगी योग्यता में छूट

    खबरें और भी