Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झारखंड दौरा: PM तय कार्यक्रम से एक दिन पहले क्यों पहुंच रहे रांची? रोड शो के बाद जाएंगे खूंटी

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Mon, 13 Nov 2023 03:28 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 नवंबर को रांची आ रहे हैं। अगले दिन यानी कि 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के तौर पर मनाए जाने वाले भगवान बिरसा मुंडा की जय ...और पढ़ें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 नवंबर को रांची आ रहे हैं।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 नवंबर को रांची आ रहे हैं।

    जासं, रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 नवंबर को रांची आ रहे हैं। राज्‍य में उनके आगमन की तैयारी जोरो-शोरो से चल रही है। इससे पहले पीएम मोदी 15 नवंबर को यानी कि जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर यहां आने वाले थे, लेकिन उनके कार्यक्रम में कुछ बदलाव किया गया। अब वह 14 नवंबर को भगवान बिरसा की धरती पर पधार रहे हैं। रांची में शाम को पहुंचने के बाद ही उनका रोड शो होना है।  

    झारखंडवासियों को पीएम मोदी के आने का इंतजार

    14 नवंबर की शाम रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन व राज्‍यपाल सीपी राधाकृष्‍णन उनका स्‍वागत करेंगे। यहां से पीएम शहर में अपना रोड शो करेंगे। इसके लिए सुरक्षा की तगड़ी व्‍यवस्‍था की जा रही है।

    जिन-जिन रास्‍तों से होकर उनका काफिला गुजरेगा वहां-वहां बैरिकेडिंग की जा रही है। रोड शो के बाद राजभवन पहुंचकर पीएम मोदी रात्रि विश्राम करेंगे। पीएम मोदी के झारखंड आने का इंतजार यहां के हर इंसान को है।

    खूंटी में ढाई घंटे तक रहेंगे पीएम मोदी

    15 नवंबर को प्रस्‍तावित कार्यक्रमों के तहत प्रधानमंत्री मोदी सुबह नौ बजे के बाद वह सबसे पहले पुराना जेल चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्‍टेडियम जाएंगे। इसके बाद रांची एयरपोर्ट से वह खूंटी के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां वह ढाई घंटे तक रहेंगे।

    यहां सबसे पहले पीएम मोदी बिरसा कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में हिस्‍सा लेंगे। फिर भगवान बिरसा मुंडा की जन्‍मस्‍थली उलीहातु के लिए रवाना हो जाएंगे।

    इसी दिन सभी कार्यक्रमों के समापन के बाद वह फिर हेलीकॉप्‍टर से रांची एयरपोर्ट आएंगे और यहां से विशेष विमान से राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के लिए रवाना हो जाएंगे। 

    यह भी पढ़ें: हेमंत सरकार के चार साल, नवाडीह में 24 नवंबर से होगा 'आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन

    यह भी पढ़ें: Dumka News : ससुराल नहीं आऊंगी... पति को यह बात नहीं आई रास, गम में पहले बना देवदास फिर मौत को लगा लिया गले

    खबरें और भी