Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड में गरजेंगी प्रियंका गांधी, कल्पना सोरेन भी देंगी साथ; तैयारी में जुटे पार्टी के नेता

    Updated: Mon, 20 May 2024 08:18 PM (IST)

    Priyanka Gandhi Jharkhand Visit लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। बाकी बचे दो चरणों के लिए पार्टियां अपनी ताकतें झोंकने में लगी ...और पढ़ें

    झारखंड में गरजेंगी प्रियंका गांधी, कल्पना सोरेन भी देंगी साथ; तैयारी में जुटे पार्टी के नेता (फोटो- एक्स)
    झारखंड में गरजेंगी प्रियंका गांधी, कल्पना सोरेन भी देंगी साथ; तैयारी में जुटे पार्टी के नेता (फोटो- एक्स)

    HighLights

    1. 22 मई को गोड्डा-रांची में प्रियंका गांधी की जनसभा
    2. चंपई सोरेन और कल्पना सोरेन भी करेंगी संबोधित

    राज्य ब्यूरो, रांची। Priyanka Gandhi Jharkhand Visit झारखंड में तीसरे और चौथे चरण में होने वाले चुनावों को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी रांची और गोड्डा में एक ही दिन जनसभा को संबोधित करेंगी। कांग्रेस की ओर से बताया गया कि 22 मई को पहले गोड्डा में प्रियंका की सभा होगी और फिर इसके बाद रांची में वह जनसभा को संबोधित करेंगीं।

    कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष में गोड्डा के मेला ग्राउंड में दिन के 10:30 बजे सभा का आयोजन किया गया है। इसी दिन रांची के लोवाडीह, नामकुम स्थित हाई टेंशन मैदान में दोपहर एक बजे आमसभा का आयोजन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में किया गया है। इस जनसभा को प्रियंका गांधी के अलावा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी संबोधित करेंगे।

    इसके अलावा दोनों कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन भी संबोधित करेंगी।

    कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता-नेता

    कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्रदेश के सभी मंत्रियों, विधायकों के साथ-साथ लोकसभा कोआर्डिनेटरों, एआइसीसी सदस्यों, संबंधित प्रत्याशियों के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी, जिला के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, अग्रणी संगठन मोर्चा एवं विभाग के अध्यक्ष/चेयरमैन को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है।

    कार्यक्रम की सफलता हेतु प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं अध्यक्ष राजेश ठाकुर देवघर-गोड्डा के कार्यकर्ताओं से मिलकर कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा करेंगे। इसी क्रम में आम चुनाव में इंडी गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए मतदान करने की अपील करेंगे। दोनों क्षेत्रों में कांग्रेस के न्याय पत्र और गारंटियों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    ट्रैक पर बैठकर दो बच्चे खेल रहे थे PUBG, तभी आ गई राजधानी एक्सप्रेस; मंजर देख लोगों के उड़े होश

    झारखंड की 16 साल की काम्या ने फतह किया एवरेस्ट, पिता संग रचा इतिहास; पहले से कई रिकॉर्ड दर्ज