विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वित्‍तीय अनियमितता को लेकर बुरे फंसे बीडीओ अर्जुन राम, मुख्‍यमंत्री सोरेन ने दे दी मामला दर्ज करने की अनुमति

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Wed, 08 Nov 2023 04:41 PM (IST)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बालूमाथ (लातेहार जिला) के तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्जुन राम के खिलाफ मामला दर्ज करने की ...और पढ़ें

झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की फाइल फोटो।
झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की फाइल फोटो।

जासं, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बालूमाथ (लातेहार जिला) के तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्जुन राम के खिलाफ मामला दर्ज करने की अनुमति प्रदान कर दी है। अर्जुन पर बिना टेंडर के लाखों की सामग्री खरीदने का आरोप है।

गौरतलब है कि इंदिरा आवास योजना के तहत शौचालय निर्माण में अनियमितता के आरोप में  बालूमाथ के तत्‍कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अर्जुन राम बुरे फंस गए हैं। उन्‍हें बालूमाथ थाना में (कांड संख्‍या 09/2016) दर्ज प्राथमिकी के आधार पर आरोपित बनाया गया था।

यह भी पढ़ें: टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात ने तोड़ा दम, नर्स पर लापरवाही का आरोप; अब मेडिकल टीम करेगी मामले की जांच

जब इस मामले की जांच की गई, तो पता चला कि अर्जुन राम ने इंदिरा आवास योजना के तहत शौचालय सामग्री, धुआं रहित चूल्‍हा और योजना बोर्ड की आपूर्ति का आदेश बिना किसी निविदा/कोटेशन के रांची के मेसर्स ए.के. ट्रेडर्स को दे दिया। इसके लिए सरकारी कोष से 41,69,880 रुपये का भी भुगतान किया गया। यह सरकारी प्रावधानों का घोर उल्‍लंघन है। 

यह मामला जब सामने आया, तो इसकी जिला स्‍तर जांच कराई गई। इसके बाद अर्जुन राम पर सरकारी पद का दुरूपयोग, आपराधिक षडयंत्र, धोखाधड़ी एवं प्रक्रियाओं का उल्लंघन करते हुए सुनियोजित ढंग से साजिश के तहत वित्तीय अनियमितता करते हुए सरकारी राशि गबन करने का आरोप लगा। अब अर्जुन राम के विरुद्ध अभियोजन स्वीकृति देकर मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह स्‍पष्‍ट कर दिया है कि वह भ्रष्‍टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हैं। 

यह भी पढ़ें: हजारीबाग के खूंंखार आतंकी शहनवाज से मुंबई में चल रही NIA की पूछताछ, पुणे आईएस मॉड्यूल मामले में हुई थी गिरफ्तारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।