Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raghubar Das: 'मेरी चिता पर भी...', रघुवर दास ने बताई अपनी इच्छा; PM मोदी का भी लिया नाम

    Updated: Thu, 26 Dec 2024 11:53 PM (IST)

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपनी इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि जब उनकी मृत्यु हो तो उनके चिता पर भाजपा का झंडा रहे। रघुवर दास ने ...और पढ़ें

    मेरी चिता पर भी रहे भाजपा का झंडा, यही मेरी इच्छा - रघुवर दास (फाइल फोटो PTI)
    मेरी चिता पर भी रहे भाजपा का झंडा, यही मेरी इच्छा - रघुवर दास (फाइल फोटो PTI)

    HighLights

    1. राजभवन को जनता के लिए खोला, भगवान जगन्नाथ ने ओडिशा की सेवा का दिया मौका
    2. राज्यपाल लाट साहब का पद नहीं, सेवा का है जरिया
    3. गरीबी को देखा और जिया है, जानता हूं दर्द

    राज्य ब्यूरो, रांची। लगभग 14 महीने तक ओडिशा के राज्यपाल के पद पर रहे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास (Raghubar Das) की इच्छा है कि जब उनकी मृत्यु हो तो चिता पर भाजपा का झंडा रहे। गुरुवार को रांची में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्होंने ओडिशा में राजभवन को जनता के लिए खोला। भगवान जगन्नाथ ने उन्हें ओडिशा की जनता की सेवा का मौका दिया।

    उन्होंने कहा कि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) और लौहपुरुष गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के निर्देश पर जनता की 14 माह तक सेवा की।

    'अंग्रेजों के शासनकाल में गवर्नर का पद...'

    उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के शासनकाल में गवर्नर का पद लाट साहब का पद माना जाता था, लेकिन मेरा मानना है कि गवर्नर जनता का प्रतिनिधि है। हमने राजभवन को जनता के लिए खोला। ओडिशा में काम का बेहद सुखद अनुभव रहा। ओडिशा के लोगों ने काफी स्नेह दिया।

    'हमेशा पार्टी और जनता के हित में काम किया'

    भाजपा में वापसी संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि शुरू से ही पार्टी में सक्रिय रहा। हमेशा पार्टी और जनता के हित में काम किया। यही जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    मुख्यमंत्री के पद पर भी रहा तो हमेशा शोषित, वंचित, दलित और आदिवासी के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के बारे में सोचा। गरीबी की जिंदगी देखी है और गरीबी को जिया है। उनके दर्द जानता हूं। बकौल रघुवर, मेरे लिए सेवा ही परम धर्म है।

    खबरें और भी

    अभी राज्यपाल का प्रोटोकॉल, पार्टी की सदस्यता नहीं ले सकते

    रघुवर दास फिर से भाजपा की राजनीति में सक्रिय होंगे। हालांकि, तत्काल उनकी पार्टी में एंट्री नहीं होगी। वे अभी भी ओडिशा के कार्यवाहक राज्यपाल की भूमिका में हैं। ऐसे में वे किसी राजनीतिक दल की सदस्यता नहीं ले सकते।

    ओडिशा में नए राज्यपाल का शपथ ग्रहण होने के बाद उनकी भाजपा में विधिवत एंट्री हो पाएगी। इसके लिए समारोह का आयोजन किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें- Raghubar Das: रघुवर दास का रांची में भव्य स्वागत, उमड़े भाजपा कार्यकर्ता, कल जाएंगे जमशेदपुर

    ये भी पढ़ें- Hemant Soren: 56 लाख महिलाओं को न्यू ईयर गिफ्ट देंगे हेमंत सोरेन, खाते में भेजे जाएंगे 2500-2500 रुपये