Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raghubar Das: फिर भाजपा के हुए रघुवर दास, कार्यकर्ताओं से बोले- 'वी विल कम बैक सून'; कविता भी सुनाई

    Updated: Fri, 10 Jan 2025 06:59 PM (IST)

    भाजपा में फिर से शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा वी विल कम बैक सून यानी पार्टी जल्द ही वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि हालांकि झामुमो गठबंधन ...और पढ़ें

    फिर भाजपा के हुए रघुवर दास, कार्यकर्ताओं से बोले- वी विल कम बैक सून (फाइल फोटो PTI)
    फिर भाजपा के हुए रघुवर दास, कार्यकर्ताओं से बोले- वी विल कम बैक सून (फाइल फोटो PTI)

    HighLights

    1. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने फिर से ली भाजपा की सदस्यता, राज्य की सेवा को बताया लक्ष्य
    2. विधानसभा चुनाव में हार के बाद फिर से पार्टी की वापसी का दिया भरोसा, नेतृत्व का जताया आभार
    3. भगवान बिरसा मुंडा, अटल बिहारी बाजपेयी और दीनदयाल उपाध्याय को बताया प्रेरणास्रोत

    राज्य ब्यूरो, रांची। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास (Raghubar Das) शुक्रवार को भाजपा में शामिल होते ही बोले 'वी विल कम बैक सून', यानि पार्टी जल्द ही वापसी करेगी। 2024 के विधानसभा चुनाव में हार से उपजी निराशा को खत्म कर कार्यकर्ताओं से उन्होंने संगठन और लोगों की सेवा में लग जाने को कहा।

    ओडिशा के राज्यपाल बनाए जाने के बाद रघुवर दास ने भाजपा की सदस्यता से 23 अक्टूबर 2023 को त्यागपत्र दे दिया था। अब राज्यपाल पद से विमुक्त होने के बाद उन्होंने फिर से भाजपा की सदस्यता ली। ऑनलाइन तरीके से सदस्यता लेने के बाद प्रदेश कार्यालय के बाहर एक कार्यक्रम में उनका स्वागत किया गया।

    'सबलोग मिलकर बीजेपी को और मजबूत बनाएंगे'

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रघुवर दास का स्वागत करते हुए कहा कि हमलोगों ने पहले भी साथ काम किया है। सबलोग मिलकर अब भाजपा को और मजबूत बनाएंगे। भाजपा एकबार फिर से झारखंड में वापसी करेगी, सरकार बनाएगी।

    कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने किया। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, सांसद कालीचरण सिंह, मनीष जायसवाल, विधायक प्रकाश राम, आलोक चौरसिया और नीरा यादव समेत कई नेता कार्यक्रम में उपस्थित थे।

    रघुवर ने सरकार को वादे पूरे करने के लिए दिए छह महीने

    अपने स्वागत कार्यक्रम में बोलते हुए रघुवर दास ने कहा कि हालांकि झामुमो गठबंधन को विधानसभा चुनाव में जीत मिली है, लेकिन हमें भी मजबूत विपक्ष का जनादेश मिला है। 2025 में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है, तो नए साल में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए भी अमृत प्राप्ति का अवसर है। नई बनी सरकार को अपने वादे पूरे करने के लिए पांच-छह महीने का समय दिया जाना चाहिए।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा, अगर सरकार अपने वादे पूरे नहीं करकी है तो भाजपा कार्यकर्ता सदन से लेकर सड़क तक आंदोलन करेंगे।

    रघुवर दास ने यह भी कहा कि भाजपा सिर्फ सत्ता प्राप्ति के लिए काम नहीं करती। लोगों की सेवा करना पार्टी का लक्ष्य है। भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए रघुवर दास ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं।

    'कार्यकर्ता और सेवक बनकर काम करना है'

    रघुवर दास ने कहा उनकी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है। पार्टी का सेवक बनकर और कार्यकर्ता बनकर लोगों की सेवा करनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि दो घंटा का समय पार्टी के लिए अवश्य दें। अपने भाषण में रघुवर दास ने अपनी भूमिका को लेकर एक कविता भी सुनाई-

    जिस पल की मुझे महीनों से थी आस

    आज उसे आपकी उपस्थिति बनाती है खास

    खत्म करके अपनी जिम्मेदारी का प्रवास

    घर आया है झारखंड का दास

    ये भी पढ़ें- Hemant Soren: इस मामले में केंद्र सरकार का साथ देंगे हेमंत सोरेन, कहा- हां मिलकर करेंगे काम

    ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics: झारखंड में BJP पर 'सुप्रीम' प्रेशर! 2 हफ्ते में तय होगा विधायक दल का नेता, तेज हुई चर्चा