Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JPSC विवाद: राहुल गांधी ने रांची के प्रदर्शनकारी छात्रों से वीडियो कॉल पर की बात, दिया मदद का भरोसा

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 06:58 AM (IST)

    राहुल गांधी ने झारखंड में छात्रों के आंदोलन को समर्थन दिया और देश की शिक्षा व्यवस्था को विफल बताया। ...और पढ़ें

    राहुल गांधी ने की छात्रों से बात। (फाइल फोटो)

    राहुल गांधी ने की छात्रों से बात। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. राहुल गांधी ने झारखंड के छात्र आंदोलन का समर्थन किया।

    2. उन्होंने देश की शिक्षा व्यवस्था को विफल बताया।

    3. छात्रों से वीडियो कॉल पर समस्याओं को सुना।

    राज्य ब्यूरो, रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को एक बयान जारी कर झारखंड में छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की है।

    राहुल गांधी ने एक वीडियो के माध्यम से जारी अपने बयान में साफ कहा है कि देश में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से विफल है। देश की हर सरकार काे छात्रों की बात सुननी चाहिए और शिक्षा व्यवस्था में बदलाव के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने छात्रों के इस आंदोलन को कांग्रेस का पूरा समर्थन देने की बात भी कही।

    गुरुवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों से वीडियो कॉल के माध्यम से सीधी बातचीत की। यह बातचीत रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा के फोन के जरिए कराई गई, जो लगभग 10 मिनट तक चली।

    बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने छात्रों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना। इससे पहले भी उन्होंने एक बयान में कहा था कि युवाओं और छात्रों की मांगों को किसी भी संवेदनशील सरकार को अनदेखा नहीं करना चाहिए।

    छात्र नेता ने उठाए तीखे सवाल

    राहुल गांधी से हुई चर्चा के बाद छात्र प्रतिनिधि रवींद्र पासवान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैंने उन्हें राज्य में परीक्षा तंत्र में सक्रिय माफिया और अभ्यर्थियों की जमीनी समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया।

    चूंकि कांग्रेस झारखंड की सत्ताधारी सरकार में साझेदार है, इसलिए मैंने उनसे मांग की है कि इस पूरे मामले और अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर पार्टी अपना रुख पूरी तरह स्पष्ट करे।

    रवींद्र पासवान के अनुसार, राहुल गांधी ने अभ्यर्थियों से उनकी मांगों की एक सूची भेजने को कहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि वे इस विषय को गंभीरता से ले रहे हैं और अपने स्तर से जो भी संभव मदद होगी, अवश्य करेंगे।

    खबरें और भी

    मौजूदा शिक्षा तंत्र पर साधा निशाना

    इस घटनाक्रम के दौरान राहुल गांधी ने देश की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर भी गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज का शिक्षा ढांचा युवाओं पर बोझ बनता जा रहा है और यह काफी खर्चीला और दमनकारी होता जा रहा है।

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ रोकने के लिए पूरी शैक्षणिक प्रणाली में बड़े स्तर पर सुधार की आवश्यकता है।

    यह भी पढ़ें- JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: छात्रों की वार्ता कमेटी पर भड़की सरकार, पत्रकारों और वकील के नाम पर आपत्ति