यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्या राहुल हो गए मायूस? बीच सफर में झारखंड को कहा 'Tata; Bye-Bye', इन दो जिलों में नहीं करेंगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पलामू व गढ़वा में स्थगित हो गई है। वह छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि राहु ...और पढ़ें

HighLights
- पलामू व गढ़वा में 14-15 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रस्तावित थी।
- छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से ही दिल्ली के लिए हो गए रवाना।
- तैयारी हो चुकी थी पूरी, कई कार्यक्रम थे प्रस्तावित।
जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर(पलामू)। पलामू व गढ़वा में 14-15 फरवरी को प्रस्तावित राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा स्थगित कर दी गई है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर गढ़वा व पलामू जिला में लगभग तैयारी पूरी हो गई थी।
आज पलामू पहुंचने वाले थे राहुल
राहुल गांधी 14 फरवरी को पलामू के विश्रामपुर पहुंचने व नावा बाजार में रात्रि विश्राम करने वाले थे। इससे पहले राहुल गांधी की गढ़वा के गोदरमाना रंका के इलाके में सभा होने वाली थी। इसके बाद पलामू के रेहला में राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करने वाले थे। 15 फरवरी की सुबह छतरपुर में रोड शो करने, छात्रों व युवाओं से राहुल गांधी को सीधा संवाद करना था।
झारखंड के बाद बिहार में एंट्री लेने का था प्लान
इसके बाद रोड शो करते हुए हरिहरगंज से होकर बिहार के औरंगाबाद जिला में प्रवेश कर जाना था। संभावना व्यक्त की जा रही है कि किसान आंदोलन के चलते राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिलहाल स्थगित हुई है। मंगलवार को राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस संबंध में पलामू जिला कांग्रेस के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को होगी। हां इसमें राहुल गांधी नहीं रहेंगे।
यह भी पढ़ें: हेमंत सोरेन के करीबी भानु प्रसाद को फिलहाल नहीं राहत, जमीन घोटाले में जारी रहेगी ED की पूछताछ