यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rahul Gandhi: इस महीने झारखंड का दौरा कर सकते हैं राहुल गांधी, चुनाव से पहले गठबंधन के पक्ष में बनाएंगे माहौल
Rahul Gandhi Jharkhand Visit इस साल झारखंड में विधानसभा चुनाव होंगे और इसको लेकर कांग्रेस ने योजना बनाई है कि शीर्ष नेता के आगमन से निचले स्तर तक कार् ...और पढ़ें

HighLights
- झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने भेजा है राहुल गांधी को प्रस्ताव
- गठबंधन सरकार में कांग्रेस की बीस सूत्री से लेकर बोर्ड
- विधानसभा चुनाव के लिए निचले स्तर तक के कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
राज्य ब्यूरो, रांची।Rahul Gandhi Jharkhand Visit लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इसी महीने राज्य के दौरे पर आ सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस ने इस निमित्त प्रस्ताव प्रेषित किया है।
कांग्रेस की योजना है कि शीर्ष नेता के आगमन से निचले स्तर तक कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया जाए। इससे विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को अपने पक्ष में माहौल बनाने में भी मदद मिलेगी।
राहुल गांधी कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
राहुल गांधी से आग्रह किया गया है कि वे राज्य का दौरान इसी को ध्यान में रखते हुए निर्धारित करें ताकि कार्यकर्ताओं से संवाद किया जा सके। लोकसभा चुनाव के दौरान वे प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए राज्य के दौरे पर आए थे।
अगर राहुल गांधी का कार्यक्रम निर्धारित होगा तो पार्टी बड़ा सम्मेलन का आयोजन करेगी। कार्यक्रम स्थल भी इसी मुताबिक तय किया जाएगा, जहां अधिकाधिक स्थान हो। राहुल गांधी अपने दौरे के क्रम में विभिन्न सांगठनिक इकाइयों के पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे।
जिला स्तर के पार्टी पदाधिकारियों से करेंगे मुलाकात
इसके अलावा वे प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारियों से मिलकर चुनाव के संबंध में फीडबैक और सुझाव ग्रहण करेंगे। उनकी राज्य में बीस सूत्री कमेटियों में पदाधिकारी बने कांग्रेस नेताओं से भी मुलाकात होगी।
उल्लेखनीय है कि राज्य में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अनुश्रवण के लिए बनी बीस सूत्री कमेटियों में कांग्रेस के प्रतिबद्ध और वरीय नेताओं को भारी संख्या में सम्मिलित किया गया है। क्षेत्र में प्रभाव को ध्यान में रखते हुए गठबंधन के साथी दलों में इस बाबत पदों का बंटवारा हुआ है।
खबरें और भी
लोकसभा को इन सीटों पर मिली थी सफलता
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इन कमेटियों के गठन में इस बात का भी ध्यान रखा गया है कि संगठन में निचले स्तर तक मेहनत कर चुनावों में परिणाम देने वाले नेताओं-कार्यकर्ताओं को इसके जरिए सम्मान दिया जाए।
इसके अलावा उन्होंने महत्वपूर्ण बोर्ड और आयोग में भी कांग्रेस के नेताओं को प्रतिनिधित्व दिलाने में सफलता पाई। कांग्रेस के लिए यह भी उत्साहवर्धक है कि लोकसभा चुनाव में दो सीटों पर पार्टी को सफलता मिली।
अमित शाह कर चुके हैं दौरा
विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अमित शाह हाल ही में राज्य के दौरे पर आए थे। उन्होंने जगन्नाथ मैदान में पार्टी की विस्तारित कार्यसमिति की संबोधित किया था।
भाजपा के केंद्रीय नेताओं का प्रवास भी विधानसभा चुनाव के निमित्त तय हो रहा है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा लगातार राज्य में सक्रिय हैं।
ये भी पढे़ं-