यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rahul Gandhi Jharkhand Rally: 7 मई को झारखंड में राहुल गांधी करेंगे रैलियां, तैयारियों में जुटी कांग्रेस
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और स्टार प्रचारक राहुल गांधी झारखंड में दो रैलियां करेंगे और दोनों रैलियां मंगलवार को सिंहभूम और लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, रांची। Rahul Gandhi Jharkhand Rally: कांग्रेस के स्टार प्रचारक पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की दो-दो रैलियां मंगलवार को सिंहभूम और लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में है। राहुल गांधी इन सभाओं में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।
कांग्रेस की ओर से इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि राहुल की रैली को लेकर संबंधित जिलों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
भीड़ जुटाने का किया जा रहा प्रयास
कार्यक्रमों में गठबंधन दलों की ओर से अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 7 मई को अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के एक दिवसीय दौरा को लेकर संबंधित जिलों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि राहुल गांधी सर्वप्रथम टाटा कॉलेज, चाईबासा में झारखंड मुक्ति मोर्चा की उम्मीदवार जोबा मांझी के समर्थन में दिन के 11:30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद लोहरदगा उम्मीदवार सुखदेव भगत के समर्थन में 2 बजे गुमला जिला के बसिया के कोनवीर में चुनावी सभा में भाग लेंगे।
कार्यकर्ताओं को दिए गए निर्देश
दोनों जगह पर आमसभा को सफल बनाने हेतु रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा के कार्यकर्ता एवं नेताओं को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभा स्थल पर तैयारियों की समीक्षा भी लगातार की जा रही है।
खबरें और भी
इसके अलावा इंडिया के घटक दलों एवं उम्मीदवार के साथ भी बेहतर समन्वय स्थापित कर सभा के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
झारखंड के प्रथम चरण में होने वाले चार सीटों के लिए राहुल गांधी का यह प्रथम दौरा है। इसके पूर्व भी राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत 8 दिनों तक झारखंड में रहे थे। इसी क्रम में झारखंड की समस्याओं को कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल किया गया था।