Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ramgarh SP Transfer: आनन-फानन में हटाए गए रामगढ़ के एसपी डॉ. विमल कुमार, टाउन थाना प्रभारी भी निलंबित

    Updated: Mon, 22 Jul 2024 10:37 AM (IST)

    झारखंड सरकार ने रामगढ़ के एसपी डॉ. विमल कुमार (Ramgarh SP Transfer) का मुख्यालय तबादला कर दिया है। वहीं टाउन थाना प्रभारी अजय साहू को भी निलंबित कर दि ...और पढ़ें

    रामगढ़ के SP डॉ. विमल कुमार को मुख्यालय में योगदान देने का आदेश दिया गया है।
    रामगढ़ के SP डॉ. विमल कुमार को मुख्यालय में योगदान देने का आदेश दिया गया है।

    HighLights

    1. झारखंड सरकार ने रामगढ़ के एसपी डॉ. विमल कुमार का मुख्यालय तबादला किया
    2. ASI राहुल कुमार की अस्वाभाविक मौत से जोड़कर देखा जा रहा है पूरा मामला
    3. एसपी पर कार्रवाई के पीछे के ठोस कारण अभी स्पष्ट नहीं

    राज्य ब्यूरो, रांची। रामगढ़ पुलिस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। यहां के एसपी डॉ. विमल कुमार का राज्य सरकार ने रविवार की देर रात तबादला कर दिया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का आदेश हुआ है। उनके जाने के बाद रामगढ़ में अभी एसपी का पद रिक्त है, वहां किसी को नियुक्त नहीं किया गया है। इतना ही नहीं, रामगढ़ टाउन थाने के थानेदार अजय कुमार साहू को डीजीपी ने निलंबित कर दिया है और उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

    पूरा मामला यातायात रामगढ़ के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) राहुल कुमार सिंह की अस्वाभाविक मौत से जोड़कर देखा जा रहा है। इस पूरे मामले की पुलिस मुख्यालय के आदेश पर वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम जांच कर रही है।

    थानेदार को किया निलंबित, मांगा स्पष्टीकरण

    डीजीपी अजय कुमार सिंह ने रामगढ़ के टाउन थाना के थानेदार अजय कुमार साहू के निलंबन व स्पष्टीकरण के लिए जारी आदेश में लिखा है कि यातायात रामगढ़ के सहायक अवर निरीक्षक राहुल कुमार सिंह की मौत मामले में आरोप लग रहा है कि उनके रामगढ़ टाउन थाने में पदस्थापन के दौरान थानेदार अजय कुमार साहू उनपर लगातार किसी प्रकार का दबाव बना रहे थे।

    इस आलोक में ही उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। थानेदार अजय कुमार साहू से एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण समर्पित करने का आदेश दिया गया है।

    आशंका जताई जा रही है कि इसी प्रकरण में रामगढ़ के एसपी डॉ. विमल कुमार को भी हटाया गया है। हालांकि, उनके तबादले के पीछे का कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं को सका है।

    रविवार को ही हुआ ASI राहुल कुमार सिंह का निधन

    यातायात थाना रामगढ़ में पदस्थापित एएसआई राहुल कुमार सिंह का रविवार की शाम आकस्मिक निधन हो गया था। वे रामगढ़-बरकाकाना मार्ग पर बंजारी मंदिर चेक पोस्ट पर तैनात थे।

    बताया गया कि शाम करीब 6.30 बजे उन्हें अचानक उल्टी हुई। इस दौरान वे वहीं पर जमीन पर गिर गए। उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    एएसआई राहुल कुमार सिंह बिहार के भागलपुर के मूल निवासी थे। वे अस्वस्थ चल रहे थे। करीब 25 दिनों के अवकाश के बाद उन्होंने रामगढ़ में योगदान दिया था। उनका पूरा परिवार रांची में रहता है।

    लोकसभा चुनाव की अधिसूचना के एक सप्ताह पहले ही SP ने दिया था योगदान

    रामगढ़ के हटाए गए एसपी डॉ. विमल कुमार ने लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के एक सप्ताह पहले ही रामगढ़ में योगदान दिया था। ये इससे पूर्व सरायकेला-खरसांवा के एसपी थे। डॉ. विमल कुमार राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नत हुए थे। प्रोन्नति के बाद उन्हें सरायकेला-खरसांवा का एसपी बनाया गया था। वहां से उन्हें रामगढ़ एसपी के पद पर स्थानांतरित किया गया था। इस संबंध में 27 फरवरी 2024 को अधिसूचना जारी हुई थी।

    ये भी पढे़ं- गोमो-बरकाकाना रूट पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी की दो बोगी बेपटरी; इस वजह से हुई घटना

    ये भी पढे़ं- नसबंदी महिलाओं की, प्रोत्साहन राशि पुरुषों के खाते में; कोडरमा में जननी सुरक्षा योजना में बड़ा गड़बड़झाला!

    खबरें और भी