विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जो कुरमी हित की बात करेगा, वही झारखंड में राज करेगा: मोरहाबादी में गरजे रामटहल, अर्जुन मुंडा पर साधा निशाना

Published: Mon, 26 Feb 2024 03:54 PM (IST)

रविवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित टोटेमिक कुरमी/कुड़मी हुंकार महारैली में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि जो कुरमियों ...और पढ़ें

पूर्व सांसद रामटहल चौधरी की फाइल फोटो। जागरण।
पूर्व सांसद रामटहल चौधरी की फाइल फोटो। जागरण।

जागरण संवाददाता, रांची। पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा है कि जो कुरमियों के हित की बात करेगा, वही इस देश व राज्य में राज करेगा। झारखंड में भी जातीय जनगणना हो और जिसकी जितनी भागीदारी हो, उसे उतना अधिकार मिले। हम आदिवासी थे, आदिवासी हैं और आदिवासी ही रहेंगे। हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक कुरमी जनजाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में सूचीबद्ध नहीं किया जाएगा।

अर्जुन मुंडा पर निशाना

चौधरी रविवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित टोटेमिक कुरमी/कुड़मी हुंकार महारैली में शामिल समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि साल 2004 में छह जातियों को अनुसूचित जनजाति की सूची में जोड़ने की मांग की गई थी। उन दिनों राज्य के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा थे। आज वे जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री हैं। फिर भी संसद में उन्होंने कुड़मी जाति का नाम तक नहीं लिया।

जो कुरमी हित की बात करेगा, वही झारखंड में राज करेगा

विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि साल 2024 पूरे देश व राज्य के लिए महत्वपूर्ण है इसलिए समाज के लोग यह संकल्प लें कि जो कुरमी हित की बात करेगा, वही झारखंड में राज करेगा। झारखंड के कुरमी आदिवासी थे, हैं और रहेंगे। सिल्ली से पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री केशव महतो कमलेश ने कहा कि हमारे हक की लड़ाई जारी है। अब हमें करो या मरो की लड़ाई लड़नी होगी।

चुनाव में कुरमी दिखाएंगे एकजुटता

डा. राजा राम महतो ने कहा कि कुरमी आदिवासी हैं, लेकिन सरकार की सूची में सूचीबद्ध नहीं हैं। हमारी भाषा-संस्कृति सबसे मजबूत है। समाज के शादी-विवाह में पैसे लेने वालों का बहिष्कार करें।

रांची विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार डा. अमर कुमार चौधरी ने कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव है। आपको अपनी एकजुटता दिखानी होगी। मौके पर रामपोदो महतो, लालटु महतो, ओम प्रकाश महतो, सुषमा देवी, राजेंद्र महतो, सखिचंद महतो, दानी सिंह महतो, क्षेत्रमोहन महतो, कपिलदेव महतो इत्यादि शामिल थे।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, इस दिग्‍गज नेता ने थामा BJP का दामन

यह भी पढ़ें: झारखंड में अंतिम सांसे गिन रहे नक्‍सलियों की नई चाल, हथियार खरीदने के लिए अब यहां से इकट्ठा कर रहे हैं पैसे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।