रांची से दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस चतरा में क्रैश, विमान में सवार 7 लोगों की मौत
रांची से एक मरीज को इलाज के लिए दिल्ली लेकर जा रही एक एयर एंबुलेंस सोमवार रात चतरा में क्रैश हो गई। इस विमान पर मरीज समेत कुल सात लोग सवार थे। ...और पढ़ें
HighLights
रांची से दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस गायब।
चतरा के कसारी गांव में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना।
विमान में कुल सात लोग सवार थे।
जागरण संवाददाता, रांची। रांची से एक मरीज को इलाज के लिए दिल्ली लेकर जा रही एक एयर एंबुलेंस सोमवार रात चतरा में क्रैश हो गई। इस विमान पर मरीज समेत कुल सात लोग सवार थे, जिनमें सभी की मौत हो गई।
बताया जाता है कि आग से गंभीर रूप से झुलसे लातेहार के चंदवा निवासी मरीज संजय कुमार को शाम 7:11 बजे रांची के देवकमल अस्पताल से दिल्ली ले जाया जा रहा था।

क्रैश हुआ विमान।
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला एक मेडिकल एंबुलेंस एयरक्राफ्ट (Air Ambulance) तकनीकी खराबी के बाद रडार से गायब हो गया और सिमरिया थाना क्षेत्र में क्रैश हो गया है।#Ranchiplanecrash #planecrash pic.twitter.com/XMjsNB5vCI
— Piyush Pandey (@piyush_bebak_) February 23, 2026
रेड बर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड के बीच क्राफ्ट सी 90 एयर एंबुलेंस में मरीज संजय कुमार, उनकी पत्नी अर्चना देवी व एक अन्य स्वजन ध्रुव कुमार के अलावा एंबुलेस टीम के कैप्टन विवेक विकास भगत, कैप्टन स्वराज दीप सिंह, डॉ. विकास कुमार गुप्ता और पारा मेडिकल स्टाफ सचिन कुमार गुप्ता सवार थे।

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि शाम 7.34 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से विमान का संपर्क अचानक टूट गया। संपर्क टूटते ही तत्काल हाई अलर्ट जारी कर दिया गया।

इसी बीच चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत करमाटांड़ गांव के पास स्थित जंगल में स्थानीय लोगों ने विमान का मलबा देखे जाने की सूचना दी। बाद में चतरा जिला पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत कार्य चलाया।
रांची एयरपोर्ट के अनुसार एक मेडिकल फ्लाइट ने उड़ान भरी। अगले स्टेशन से उसका संपर्क हुआ, फिर कंट्रोल अगले स्टेशन को सौंप दिया गया।
इसके बाद संपर्क टूट गया। प्लेन ने रांची एयरपोर्ट से संपर्क नहीं किया। राज्य को इस बारे में बता दिया गया है। सभी जरूरी SOPs का पालन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- 'प्लेन क्रैश बड़ी साजिश, विमान में रखे थे पेट्रोल के डब्बे...'; अजित पवार के भतीजे ने फिर उठाए सवाल