Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम के सभी एप्रोच रोड से हटाया अतिक्रमण, 09 दुकानों को किया ध्वस्त

    By Rajesh Pathak Edited By: Kanchan Singh
    Updated: Sat, 29 Nov 2025 10:07 AM (GMT+05:30)

    रांची नगर निगम ने हाई कोर्ट के निर्देश पर जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम के आसपास अतिक्रमण हटाया। इस दौरान अवैध दुकानें और ठेले हटाए गए, साथ ही धुर्वा मटन-च ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. रांची में जेएससीए स्टेडियम के पास अतिक्रमण हटा

    2. अवैध दुकानों और ठेलों को हटाया गया

    3. धुर्वा मटन-चावल दुकान भी तोड़ी गई

    जागरण संवाददाता, रांची। हाई कोर्ट के निर्देश पर शुक्रवार को रांची नगर निगम की इन्फोर्समेंट टीम व स्थानीय पुलिस-प्रशासन ने धुर्वा स्थित जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम के सभी एप्रोच रोड पर अतिक्रमण मुक्त करने को अभियान चलाया।

    इस दौरान स्टेडियम के आसपास स्थित सभी क्षेत्रों व संपर्क मार्गों का निरीक्षण कर वहां स्थापित अवैध दुकानों, झोपड़ियों, किओस्क व अस्थाई संरचनाओं को हटाया गया। साथ ही सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेला, काउंटर व फूड स्टाल भी जब्त किए गए।

    अभियान के दौरान कुल 09 अस्थायी दुकानों को हटाते हुए संपूर्ण पथ को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इन्फोर्समेंट टीम की ओर से यह सुनिश्चित किया गया कि आम लोगों व स्टेडियम आने-जाने वाले वाहन चालकों को किसी प्रकार की बाधा न हो। साथ ही निर्बाध रूप से यातायात संचालित हो सके।

    अतिक्रमण मुक्त अभियान के दौरान इन्फोर्समेंट टीम व स्थानीय पुलिस-प्रशासन की ओर से संबंधित दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में दोबारा किसी प्रकार का अतिक्रमण न हो, इसके लिए संबंधित क्षेत्र में नियमित रूप से निगरानी की जाएगी।

    JCA Road 1

    साथ ही आवश्यकतानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, नगर प्रबंधक, जिला प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस व रांची नगर निगम की इन्फोर्समेंट टीम के सदस्य उपस्थित थे। 

    धुर्वा मटन-चावल दुकान को भी जेसीबी से किया ध्वस्त

    जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम के सभी एप्रोच रोड से अतिक्रमण हटाने के दौरान रांची नगर निगम की इन्फोर्समेंट टीम ने झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय (जेईपीसी) से पारस अस्पताल तक सड़क के किनारे अवैध रूप से संचालित धुर्वा मटन-चावल को भी जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।

    खबरें और भी

    इससे पूर्व 26 नवंबर को इन्फोर्समेंट टीम व स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से स्टेडियम के आसपास ठेला-खोमचा आदि लगाने वालों सख्त चेतावनी दी थी कि जल्द से जल्द अपना सामान हटा लें, अन्यथा सामान जब्त कर लिए जाएंगे।

    इसके बाद इन्फोर्समेंट टीम ने जेएससीए गेट व पारस अस्पताल के समीप सड़क का अतिक्रमण कर अवैध रूप से संचालित किए जा रहे धुर्वा मटन-चावल दुकान को बंद करने की चेतावनी दी थी। इन्फोर्समेंट टीम व स्थानीय थाना की ओर से यह चेतावनी भी दी गई थी कि मटन-चावल दुकान बंद नहीं किया गया तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    इन्फोर्समेंट टीम की कार्रवाई का किया विरोध

    धुर्वा मटन-चावल दुकान के संचालक ने इन्फोर्समेंट टीम की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि भारत व दक्षिण-अफ्रीका के बीच होने वाले मैच को लेकर यह कार्रवाई नहीं की जा रही है। रांची नगर निगम की ओर से यह कार्रवाई किसी के इशारे पर की जा रही है।

    दुकान के संचालक ने यह भी कहा कि वे एचईसी की जमीन पर धुर्वा मटन-चावल दुकान संचालित कर रहे हैं। साथ ही उनके पास होल्डिंग नंबर व ट्रेड लाइसेंस भी है, जिसे रांची नगर निगम की ओर से जारी किया गया है।

    अब यह जांच का मामला है कि रांची नगर निगम की ओर से एचईसी की जमीन पर अस्थायी संचरना का निर्माण कर संचालित किए जा रहे धुर्वा मटन-चावल दुकान को किस आधार पर होल्डिंग नंबर व ट्रेड लाइसेंस जारी किया गया था।