विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रांची के आश्रम में साधु समेत दो की हत्या से मचा हड़कंप, पुलिस ने 4 आरोपितों को किया गिरफ्तार

Published: Fri, 07 Mar 2025 09:38 AM (IST)

रांची के आनंदमार्ग आश्रम में लूटपाट के इरादे से घुसे अपराधियों ने साधु समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या ...और पढ़ें

रांची के आश्रम में साधु की गोली मारकर हत्या
रांची के आश्रम में साधु की गोली मारकर हत्या

HighLights

  1. हत्या करने वाले चार अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,दो की तलाश में चल रही है छापामारी
  2. लूट का पैसा और जेवरात और हथियार भी हुआ बरामद, थाना में आरोपितों से चल रही है पूछताछ
  3. पुलिस को मृतक राजेंद्र के भाई के ससुराल वालों पर भी शक है, इस एंगल से भी जांच शुरू

जागरण संवाददाता,रांची। चान्हो इलाके में स्थित आनंद मार्ग में बुधवार की रात लूटपाट करने पहुंचे अपराधियों ने साधु मुकेश साह और राजेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में चार आरोपित जितेंद्र यादव, अरविंद यादव, सूरज पाहन और अफरोज अंसारी को गिरफ्तार किया है। दो अन्य अपराधियों की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।

पुलिस का कहना है कि आनंद मार्ग आश्रम में दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है। मुकेश साह बिहार के आरपी रोड खलीफाबाग भागलपुर का रहने वाला था। राजेंद्र यादव बुढ़मू थाना क्षेत्र के साड़म गांव का रहने वाला था। रात साढ़े ग्यारह बजे बाइक पर सवार होकर अपराधी आश्रम पहुंचे थे।

पहले राजेंद्र को मारी गोली

अपराधियों के द्वारा पहले राजेंद्र को गोली मारी गई, इसके बाद मुकेश साह को गोली मार दी गई। राजेंद्र को तीन गोली मारी गई हैं, जबकि मुकेश को एक गोली मारी गई है। राजेंद्र यादव कुछ दिनों से आश्रम में साधु मुकेश साह के साथ ही रहता था। घटना के वक्त दोनों मृतक आश्रम की दूसरी मंजिल में साथ में थे।

अपराधियों के हमले में मुकेश की घटना स्थल पर मौत हो गई थी, जबकि राजेंद्र यादव ने जख्मी हालत में अपने साथियों को फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी। राजेंद्र को रिम्स में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान रिम्स में राजेंद्र की भी मौत हो गई।

जंगल में बनी थी लूटपाट करने की योजना

पुलिस का कहना है कि सभी आरोपितों ने पातकोई जंगल में बैठकर आश्रम में लूटपाट करने की योजना बनाई थी, इसके बाद सभी आश्रम पहुंचे। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी जंगल पहुंच गए थे।

पुलिस की टीम ने जंगल में छापेमारी कर चारों आरोपितों को गिरफ्तार किया। दो अन्य आरोपितों की पहचान हो गई है, जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी होगी।

लूट का सामान बरामद

पुलिस ने आरोपितों के पास से लूट के 22 हजार रुपये,चांदी के जेवरात एक पिस्तौल और गोली बरामद की है।

मुकेश ने ब्राजील में की थी शादी फिर आ गया आश्रम

पुलिस के अनुसार मुकेश पहले आश्रम में रहता था, फिर वह ब्राजील चला गया था। ब्राजील में मुकेश ने शादी कर ली थी, उसकी एक बेटी भी है, लेकिन फिर मुकेश की शादी टूट गई और फिर वह आश्रम में आ गया।

आश्रम में वह पहले रह चुका था इस वजह से उसे फिर से रख लिया गया। इस दोहरे हत्याकांड में पुलिस को राजेंद्र के भाई के ससुराल वालों पर भी शक है।

पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कांड का खुलासा करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दो अन्य अपराधियों की भी पहचान हो गई है। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी होगी। इस कांड का खुलासा करने वाले टीम के सभी सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।

चंदन कुमार सिन्हा,डीआइजी सह एसएसपी

ये भी पढ़ें

Dhanbad News: बाथरूम का दरवाजा अंदर से था बंद, IIT ISM के हॉस्टल में मिला इंदौर के छात्र का शव

Jharkhand: पाकुड़ में एसडीपीआई के ठिकानों पर ईडी का छापा, एमके फैजी की गिरफ्तारी के बाद एक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।