Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    छेड़खानी के आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर हमला, 40-50 लोगों ने घेरा; वर्दी उतरवाने की धमकी भी दी

    Updated: Sat, 21 Dec 2024 08:15 AM (IST)

    छेड़खानी के आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर पथराव की खबर सामने आई है। 40-50 लोगों ने पुलिस को घेरकर धक्का -मुक्की दी। इस दौरान आरोपित के परिजन ...और पढ़ें

    40-50 लोगोंं ने पुलिस को घेरकर किया हमला (सांकेतिक तस्वीर)
    40-50 लोगोंं ने पुलिस को घेरकर किया हमला (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. उग्र भीड़ ने पुलिस की गाड़ी से आरोपित को उतारा
    2. पुलिस को घेरकर धक्का-मुक्की और पथराव किया

    जागरण संवाददाता,रांची। छेड़खानी के आरोपित को गिरफ्तार करने सर्वेश्वरी नगर पहुंची पंडरा थाना की पुलिस पर गुरुवार की रात आरोपितों ने पथराव किया। इस मामले में पंडरा थाना के पुलिसकर्मी गिरजा मोहन सिंह के बयान पर केस दर्ज किया गया है। वहीं इस हमले में एक पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

    पुलिस ने दी पूरे घटनाक्रम की जानकारी

    • घटना की जानकारी देते हुए गिरजा मोहन ने बताया कि वह क्षेत्र में गश्ती कर रहे थे।
    • रात सवा दस बजे सुखदेव नगर थानेदार ने फोन कर कहा कि वह छापेमारी करने जा रहे हैं, वह भी टीम में शामिल हो जाएं।
    • पुलिस को सूचना थी कि छेड़खानी का आरोपित जस्सी लोहिया घर में है।
    • इसके बाद संयुक्त छापेमारी टीम रात 11 बजे उसके घर पहुंची और आरोपित को पकड़कर जीप में बैठा लिया।
    • इस दैरान जस्सी के पिता गजेंद्र लोहिया, जस्सी की पत्नी, जस्सी के भाई और अज्ञात 40 से 50 लोगों ने पुलिस को घेर लिया।
    • घेराव करने के बाद लोगों ने ना सिर्फ पुलिस के साथ गाली गलौज और धक्का-मुक्की की, साथ ही मारपीट का प्रयास भी किया।
    • भीड़ ने जस्सी लोहिया को जबरन गाड़ी से नीचे उतार लिया।

    आरोपितों ने किया पथराव तो जान बचाकर लौटी पुलिस

    पुलिस का कहना है कि हंगामे के बाद आरोपित जस्सी को फिर से पकड़ने का प्रयास किया गया तो सभी आरोपितों ने डंडा लेकर पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस पर पथराव भी किया गया। इस घटना में पुलिसकर्मी मुन्ना लाल गंभीर रुप से घायल हो गए।

    मुन्ना लाल का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। आरोपितों के द्वारा पुलिसकर्मियों को धमकी दी जा रही थी कि वे लोग बहुत पहुंच वाले हैं। नेता-मंत्री के साथ उठना बैठना है। सभी की वर्दी उतरवा देंगे।

    नाबालिग पर तेजाब फेंकने की दी धमकी

    सुखदेव नगर पुलिस का कहना है कि आरोपित के खिलाफ अप्रैल महीने में छेड़खानी का केस हुआ था। इस मामले में जस्सी लोहिया जमानत पर है। जमानत पर छूटने के बाद फिर से छेड़खानी करने लगा। नाबालिग की मां के बयान पर आरोपित जस्सी के खिलाफ केस हुआ है।

    जस्सी नाबालिग के साथ छेड़खानी करता था और उस पर तेजाब फेंकने की धमकी देता था। तेजाब फेंकने की बात से नाबालिग काफी डरी हुई है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग को समझाकर हिम्मत दी गई है कि आरोपित कुछ नहीं कर सकता है। इसके बाद नाबालिग ने पुलिस को बयान दिया।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Jharkhand: फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी देने के मामले में CCL के GM समेत 22 को सजा, 29 साल बाद आया फैसला

    Jharkhand Police: झारखंड में जनवरी में होगा IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों के एसपी बदलेंगे