Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranchi Crime: घर का काम कराने के बहाने किया यौन शोषण, नाबालिग पहुंची थाने; मामला दर्ज

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 04:27 AM (IST)

    Jharkhand Crime News जगन्नाथपुर इलाके में रहने वाली एक नाबालिग ने नामकुम इलाके में रहने वाले संतोष के खिलाफ यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। नाबालिग न ...और पढ़ें

    नाबालिग पहुंची थाना यौन शोषण करने का लगाया आरोप
    नाबालिग पहुंची थाना यौन शोषण करने का लगाया आरोप

    रांची,जागरण संवाददाता। जगन्नाथपुर इलाके में रहने वाली एक नाबालिग ने नामकुम इलाके में रहने वाले संतोष के खिलाफ यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। नाबालिग ने इसकी शिकायत एसटीएससी थाना में की है। एसटीएससी थाना प्रभारी का कहना है कि मामला थाना में आया था। जांच के बाद इस मामले को नामकुम थाना भेज दिया गया है।

    नाबालिग का कहना है कि तीन वर्ष पहले आरोपित घर का काम कराने के लिए अपने घर ले गया था। पिछले ढाई वर्ष से यौन शोषण कर रहा है। कुछ दिन पहले नाबालिग का भाई संतोष के घर आया तो नाबालिग को अपने साथ ले आया।