Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची में चुनावी बिगुल फूंकते ही आचार संहिता प्रभावी, सरकारी पोल और दीवारों से हटेंगे राजनीतिक झंडे

    Updated: Wed, 28 Jan 2026 03:29 PM (IST)

    रांची नगर निगम चुनाव की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। अपर प्रशासक संजय कुमार ने सार्वजनिक संपत्तियों से राजनीतिक पोस्टर, बैनर हटाने के ...और पढ़ें

    सरकारी पोल और दीवारों से हटेंगे राजनीतिक झंडे

    सरकारी पोल और दीवारों से हटेंगे राजनीतिक झंडे

    जागरण संवाददाता, रांची। नगर निगम चुनाव की घोषणा के साथ ही रांची नगर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसे लेकर मंगलवार को नगर निगम की इनफोर्समेंट शाखा की समीक्षा बैठक अपर प्रशासक संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई। 

    इसमें अपर प्रशासक ने इनफोर्समेंट टीम को निर्देश दिया कि आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को सुनिश्चित करते हुए सभी सार्वजनिक संपत्तियों जैसे सरकारी भवनों, दीवारों, बिजली के पोल, पुलिया और अन्य सार्वजनिक स्थलों से राजनीतिक या अन्य प्रकार के राजनीतिक पोस्टर, बैनर, झंडे और दीवार लेखन को अविलंब हटाया जाए। 

    ऑन स्पॉट फाइन करने का निर्देश 

    साथ ही, चुनाव लड़ने वालों से भी आचार संहिता का पालन करने को कहा गया। साथ ही, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं खुले में गंदगी से मुक्त बनाने के उद्देश्य से उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई और ऑन स्पॉट फाइन करने के निर्देश दिए। 

    खुले में शौच करने, सार्वजनिक स्थलों पर पान-गुटखा खाकर थूकने, सड़कों व सार्वजनिक स्थलों पर निर्माण और विध्वंस अपशिष्ट डंप करने, खुले में कूड़ा फेंकने तथा दुकानों व प्रतिष्ठानों के बाहर डस्टबिन नहीं रखने पर संबंधित व्यक्तियों एवं संचालकों से जुर्माना वसूला जाएगा। 

    खबरें और भी

    बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई करने का आदेश

    अपर प्रशासक ने स्पष्ट किया कि इन सभी बिंदुओं पर नियमित निरीक्षण करते हुए बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जाए, ताकि शहर की स्वच्छता व्यवस्था मजबूत हो और स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में रांची की रैंकिंग में सुधार हो सके। बैठक में नगर प्रबंधक सहित सभी इनफोर्समेंट अधिकारी उपस्थित थे।