Instagram पर हुई दोस्ती, फिर किया ब्लैकमेल! अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी के बाद रांची की 23 वर्षीय युवती गायब
रांची के नामकुम थाना क्षेत्र से एक 23 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों का आरोप है कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद एक युवक ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।
HighLights
रांची से 23 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता।
इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग का आरोप।
जागरण संवाददाता, रांची। नामकुम थाना क्षेत्र स्थित खरसीदाग ओपी इलाके से 23 वर्षीय एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों का आरोप है कि इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक युवक उसे अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था।
मानसिक तनाव से परेशान होकर युवती छह जुलाई को घर से निकल गई। मामले में परिजनों की शिकायत पर खरसीदाग ओपी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली से लौटकर रांची में बस गया था परिवार
जानकारी के अनुसार, युवती के पिता एक सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त हैं। करीब पांच वर्ष पहले उनका परिवार दिल्ली से झारखंड लौट आया था।
इसके बाद उन्होंने खरसीदाग क्षेत्र में अपना घर बनाकर स्थायी रूप से रहना शुरू किया। परिजनों के अनुसार, परिवार में सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन सोशल मीडिया पर हुई एक दोस्ती के बाद हालात बदल गए।
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर शुरू हुई ब्लैकमेलिंग
परिजनों के मुताबिक, कुछ समय पहले युवती की इंस्टाग्राम पर एक अज्ञात युवक से पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी। आरोप है कि बाद में युवक ने युवती को उसकी निजी (अश्लील) तस्वीरें भेजकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देनी शुरू कर दी।
साथ ही वह लगातार पैसों की मांग कर युवती को ब्लैकमेल कर रहा था। बताया जा रहा है कि इस मानसिक दबाव और बदनामी के डर से युवती गहरे तनाव में चली गई थी।
मोबाइल घर पर छोड़कर निकली, साथ ले गई आधार कार्ड
परिजनों के अनुसार, छह जुलाई को युवती बिना किसी को बताए घर से निकल गई। जाते समय वह अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गई, जबकि आधार कार्ड अपने साथ ले गई। मोबाइल घर पर होने के कारण परिजनों को उससे संपर्क करने या उसकी लोकेशन का पता लगाने में कठिनाई हो रही है।
तकनीकी जांच में जुटी पुलिस
खरसीदाग ओपी पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस तकनीकी सेल की मदद से युवती के इंस्टाग्राम अकाउंट, चैट और कथित ब्लैकमेल करने वाले युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
खबरें और भी
साथ ही युवती की संभावित लोकेशन और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और युवती की सकुशल बरामदगी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।