Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, बिरयानी दुकान से 9 कमर्शियल सिलिंडर जब्त

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 08:43 PM (IST)

    रांची जिला प्रशासन ने ओरमांझी में अवैध गैस सिलिंडर रिफिलिंग और कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली दरबार बिरयानी दुकान पर छापेमारी कर नौ व ...और पढ़ें

    ओरमांझी क्षेत्र में जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई। फोटो जागरण

    ओरमांझी क्षेत्र में जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रांची। रांची जिला प्रशासन ने ओरमांझी क्षेत्र में अवैध गैस सिलिंडर रिफिलिंग, भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिरयानी दुकान पर छापेमारी कर नौ व्यवसायिक गैस सिलेंडर बरामद किए हैं।

    यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर की गई।प्रखंड विकास पदाधिकारी ओरमांझी के नेतृत्व में जिला स्तरीय टीम ने ओरमांझी थाना क्षेत्र के ग्राम ईरवा स्थित दिल्ली दरबार बिरयानी दुकान में छापेमारी की।

    इस दौरान दुकान से कुल 9 गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिनका वजन 19.02 किलोग्राम था। बरामद सिलिंडरों में एचपी गैस और इंडेन गैस के सिलेिंडर शामिल हैं, जिनमें से छह सिलिंडर सील अवस्था में पाए गए।

    Ormanjhi

    सिलिंडर एक बिचौलिए द्वारा बैगनआर कार से लाए गए थे। बिचौलिया अवैध रूप से गैस रिफिलिंग कर इन सिलिंडरों की बिक्री करता था और मुनाफे में हिस्सेदारी दी जाती थी। सभी सिलेंडरों की विधिवत जब्ती सूची तैयार कर उन्हें जब्त कर लिया गया।

    इसके बाद आरोपित के घर ग्राम थाना ओरमांझी में भी छापेमारी की गई। वहां से एक एचपी गैस सिलेंडर (19.02 किलोग्राम, जिसमें लगभग 10 किलोग्राम गैस भरी थी) बरामद हुआ, जिसमें रिफिलिंग के लिए नोजल लगा हुआ था।

    Ormanjhi LPG

    साथ ही एक इलेक्ट्रानिक तराजू भी जब्त किया गया। छापेमारी के दौरान आरोपित घर से फरार पाया गया। इस संबंध में मामला दर्ज कर मो जारीफ और संदीप कुमार साहु को आरोपित बनाया गया है, जबकि फरार आरोपित की तलाश जारी है।