Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची में अवैध स्लाटर हाउस पर चलेगा बुलडोजर, उसी जमीन पर बनेगा आयुष्मान आरोग्य मंदिर

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 07:00 AM (IST)

    रांची के आजाद बस्ती में निगम की 19.3 डिसमिल जमीन से अवैध बूचड़खाना हटाया जाएगा। ...और पढ़ें

    रांची नगर निगम। (जागरण)

    रांची नगर निगम। (जागरण)

    HighLights

    1. रांची के आजाद बस्ती से हटेगा अवैध बूचड़खाना।

    2. उसी जमीन पर बनेगा आधुनिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर।

    3. स्थानीय लोगों को मिलेंगी स्वास्थ्य व प्रशासनिक सुविधाएं।

    जागरण संवाददाता, रांची। रांची नगर निगम के वार्ड संख्या-17 आजाद बस्ती में निगम की 19.3 डिसमिल जमीन पर संचालित अवैध बूचड़खाने को हटाकर वहां आधुनिक अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर और वार्ड कार्यालय बनाया जाएगा।

    नगर आयुक्त ने गुरुवार को 15वें वित्त आयोग मद से स्वीकृत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    उनका कहना था कि इससे अवैध गतिविधियों पर रोक लगेगी और स्थानीय लोगों को एक ही परिसर में स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

    बैठक में बताया गया कि नगर निगम क्षेत्र में कुल 47 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित करने की स्वीकृति मिली है। इनमें 25 केंद्र फिलहाल कार्यरत हैं, जबकि 16 केंद्रों का काम प्रगति पर है और छह केंद्रों का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इस तरह 22 नए केंद्र जल्द शुरू होने की तैयारी है।

    सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी ने बताया कि 24 नए भवन बनाए जाएंगे, जबकि 23 केंद्र उपलब्ध भवनों के नवीनीकरण के बाद संचालित होंगे।

    नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि जहां सामुदायिक भवन उपलब्ध हैं, वहां ब्रांडिंग और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर जल्द केंद्र शुरू किए जाएं। साथ ही निर्माणाधीन केंद्रों की दोबारा मैपिंग कर आवश्यकता के अनुरूप भवन निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

    यह भी पढ़ें- रांची में सिरमटोली-कांटाटोली फ्लाईओवर का निर्माण तेज, नए साल में मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; ₹224.94 करोड़ की लागत