Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची में छात्रों और सरकार के बीच 1 घंटे 40 मिनट चली बातचीत, मीटिंग के बाद डेलिगेशन ने कहा- जारी रहेगा आंदोलन

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 10:47 PM (IST)

    रांची में सरकार और छात्र डेलिगेशन के बीच JPSC-JSSC प्रोटेस्ट पर 1 घंटे 40 मिनट तक वार्ता हुई। ...और पढ़ें

    छात्र डेलिगेशन और सरकार के बीच हुई वार्ता। (ANI)

    छात्र डेलिगेशन और सरकार के बीच हुई वार्ता। (ANI)

    HighLights

    1. सरकार-छात्रों के बीच JPSC-JSSC प्रोटेस्ट पर 1.40 घंटे वार्ता।

    2. छात्रों ने 10 अगस्त तक मांगों पर ठोस निर्णय की मांग।

    3. मांगें न मानने पर 10 अगस्त को विधानसभा घेराव की चेतावनी।

    डिजिटल डेस्क, रांची। रांची में चल रहे जेपीएससी और जेएसएससी प्रोटेस्ट को लेकर शुक्रवार देर शाम सरकार और छात्र डेलिगेशन के बीच पहले दौर की वार्ता करीब 1 घंटे 40 मिनट तक चली।

    बातचीत के बाद छात्र डेलिगेशन JPSC JSSC Reform Manch की ओर से बैठक को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया गया।

    बयान में बताया गया कि आज प्रतिनिधिमंडल ने सरकार के मंत्रियों के समक्ष JPSC और JSSC से जुड़े सभी मुद्दों तथा अपनी मांगों का विस्तृत आधार प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने विस्तार से बताया कि उनकी मांगें किन तथ्यों और परिस्थितियों पर आधारित हैं।

    मंत्रियों ने सभी बातों को गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि छात्रों की बातें और उनके तर्क पूरी तरह उचित हैं। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री तक सभी मांगों और तथ्यों को पूरी संवेदनशीलता के साथ पहुंचाया जाएगा।

    प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, सरकार ने माना कि यह केवल वर्तमान छात्रों का नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।

    10 अगस्त तक का अल्टीमेटम

    फिलहाल सरकार की ओर से मांगों पर सकारात्मक पहल और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। हालांकि, छात्र स्पष्ट करना चाहते हैं कि केवल आश्वासन पर्याप्त नहीं है। 10 अगस्त तक JPSC और JSSC से संबंधित सभी प्रमुख मांगों पर ठोस निर्णय लेकर उन्हें पूरा किया जाना चाहिए।

    यदि 10 अगस्त तक मांगों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती है, तो पूर्व निर्धारित विधानसभा घेराव कार्यक्रम तय समय पर होगा।

    यह घेराव पूरी ताकत, एकजुटता और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जाएगा। जब तक सभी प्रमुख मांगों का पूर्ण समाधान नहीं हो जाता, तब तक छात्र आंदोलन जारी रहेगा।

    छात्रों ने आगे बताया कि आंदोलन जारी है। वार्ता सफल रही लेकिन मांगों पर विचार के बाद आंदोलन समाप्त करने पर निर्णय होगा। अगर मांगे नहीं मानी जाती है तो 10 अगस्त को छात्र विधानसभा का घेराव करेंगे।

    यह भी पढ़ें- JPSC-JSSC प्रोटेस्ट पर रांची में हाई-लेवल मीटिंग खत्म, छात्रों ने सरकार को दिया 10 अगस्त तक का अल्टीमेटम

    यह भी पढ़ें- रांची JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: 'हमने छात्रों की डिमांड समझी', डेलिगेशन से मीटिंग के बाद बोले मंत्री सुदिव्य कुमार

    खबरें और भी