Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बड़गाईं भूमि घोटाला: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित तीन को मिली मोहलत, 14 आरोपियों पर आरोप गठित

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 02:41 PM (IST)

    रांची के बड़गाईं भूमि फर्जीवाड़ा मामले में ईडी कोर्ट ने 17 में से 14 आरोपियों पर आरोप तय किए हैं। हेमंत सोरेन सहित तीन आरोपियों को आरोप गठन के लिए अगल ...और पढ़ें

    तीन आरोपियों की ओर से मांगा गया समय, मामले में कुल 17 आरोपित।

    तीन आरोपियों की ओर से मांगा गया समय, मामले में कुल 17 आरोपित।

    HighLights

    1. बड़गाईं भूमि फर्जीवाड़ा मामले में 14 आरोपियों पर आरोप तय।

    2. हेमंत सोरेन समेत तीन को आरोप गठन के लिए समय।

    3. अगली सुनवाई 11 अगस्त को, ईडी की जांच जारी।

    राज्य ब्यूरो, रांची। ईडी के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा मामले में गुरुवार को 17 में से 14 आरोपितों पर आरोप गठित किया गया। अदालत ने सीएम हेमंत सोरेन, बिनोद कुमार सिंह और राज कुमार पाहन को छोड़कर शेष 14 आरोपितों के खिलाफ आरोप गठित कर दिया है।

    इन तीनों आरोपितों ने समय की मांग की थी, इसलिए उनके खिलाफ आरोप गठन फिलहाल टाल दिया गया। मामले की अगली सुनवाई 11 अगस्त को होगी। यह मामला प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से 26 फरवरी 2023 को दर्ज ईसीआइआर से जुड़ा है।

    ईडी ने जांच की शुरुआत सदर थाना और पूर्व में मिली सूचनाओं के आधार पर की थी। करीब तीन वर्ष की जांच और पूरक अभियोजन शिकायतों के बाद अब आरोप तय किया गया है।

    ईडी का आरोप है कि आरोपितों ने संगठित गिरोह बनाकर बरियातू-बड़गाईं क्षेत्र की गैर-हस्तांतरणीय भुईंहरी जमीन की अवैध खरीद-बिक्री की और अपराध से अर्जित धन को वैध दिखाने का प्रयास किया।

    जांच के दौरान जब्त डायरियों में करोड़ों रुपये के नकद लेनदेन का उल्लेख मिला। काल डिटेल रिकार्ड, बैंक खातों और अन्य दस्तावेजों से भी सह-आरोपितों के बीच संपर्क तथा वित्तीय लेनदेन की पुष्टि होने का दावा ईडी ने किया है।

    इन आरोपितों पर हुआ आरोप गठन

    अदालत ने पूर्व राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, तापस घोष, शेखर कुशवाहा, सद्दाम हुसैन, आनंद तिर्की उर्फ अंतु तिर्की, अफसर अली, इरशाद अख्तर, कुमार राजश्री, मनोज कुमार यादव, प्रिया रंजन सहाय, बिपिन सिंह, बिजेंद्र सिंह, संजीत कुमार और इरशाद पर आरोप गठित किया है।

    खबरें और भी