Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की फरवरी महीने की राशि जारी, 3.7 लाख महिलाओं को मिले 96.79 करोड़ रुपये

    Updated: Sat, 07 Mar 2026 07:01 AM (IST)

    रांची जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत फरवरी माह की राशि जारी कर दी गई है। 3 लाख 87 हजार 174 महिलाओं के बैंक खातों में आधार कुल 96.79 क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की लाखों महिलाओं को फरवरी माह की सम्मान राशि जारी कर दी गई है।

    जिले की 3 लाख 87 हजार 174 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 2500 रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल 96 करोड़ 79 लाख 35 हजार रुपये भेजे गए हैं। इससे पहले जनवरी माह की सम्मान राशि का भुगतान भी लाभुकों को किया जा चुका है। जिला प्रशासन के अनुसार यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी पात्र लाभुकों को योजना का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से मिल सके।

    प्रखंड और शहरी क्षेत्रों में लाभुकों की संख्या

    फरवरी माह में विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में लाभुकों को राशि का भुगतान किया गया है। इनमें अनगड़ा में 16,607, अरगोड़ा शहरी क्षेत्र में 12,956, बड़गाईं शहरी क्षेत्र में 9,495, बेड़ो में 20,496, बुंडू में 8,438 और बुंडू नगर पंचायत में 3,487 लाभुक शामिल हैं।

    इसी तरह बुढ़मू में 17,737, चान्हो में 19,673, हेहल शहरी क्षेत्र में 15,191, ईटकी में 10,301, कांके में 31,443 तथा कांके शहरी क्षेत्र में 1,309 लाभुकों को राशि दी गई है। इसके अलावा खलारी में 9,529, लापुंग में 11,301, मांडर में 22,984, नगड़ी में 17,747, नगड़ी शहरी क्षेत्र में 8,058, नामकुम में 17,777 और नामकुम शहरी क्षेत्र में 9,389 लाभुकों को भुगतान किया गया है।

    ओरमांझी में 18,092, राहे में 9,519, रातू में 18,476, सिल्ली में 21,045, सोनाहातू में 13,018, तमाड़ में 18,420 और सदर शहरी क्षेत्र में 24,686 महिलाओं को योजना की राशि प्राप्त हुई है।


    खबरें और भी