रांची से 80 लाख की शराब से लदा ट्रक गायब, चौपारण में मिला खाली; अंदर पड़ा था चालक का शव
रांची के तुपुदाना से गायब 80 लाख की शराब से लदा ट्रक चौपारण में खाली मिला, जिसमें चालक का शव ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।
HighLights
तुपुदाना से गायब शराब लदा ट्रक चौपारण में मिला।
ट्रक के अंदर चालक नागेंद्र सिंह का शव बरामद हुआ।
जागरण संवाददाता, रांची। रांची के तुपुदाना औद्योगिक क्षेत्र से बीते 30 अक्टूबर को रहस्यमय तरीके से गायब हुए शराब लदे ट्रक का मामला अब बेहद संवेदनशील मोड़ पर आ गया है। 80 लाख मूल्य की 1100 पेटी विदेशी शराब के साथ लापता हुए इस ट्रक को चौपारण थाना क्षेत्र से खाली बरामद किया गया है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ट्रक के अंदर से उसके चालक नागेंद्र सिंह का शव बरामद हुआ है, जिससे इस पूरे मामले में हत्या और लूट की बड़ी साजिश की आशंका जताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही तुपुदाना ओपी के सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) शशिकांत तुरंत चौपारण पहुंच चुके हैं। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय चौपारण थाना पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से मामले की सघन जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके।
शुरुआती जांच के अनुसार, तुपुदाना औद्योगिक क्षेत्र से विदेशी शराब लोड कर यह ट्रक रवाना हुआ था, लेकिन गंतव्य तक नहीं पहुंचा। इस संबंध में तुपुदाना ओपी में प्राथमिकी पहले ही दर्ज की जा चुकी थी।
फिलहाल पुलिस हत्या और लूट के इस मामले के पीछे शामिल अपराधियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।
यह भी पढ़ें- बेंगलुरु में खूनी खेल, कैब ड्राइवर ने पत्नी और बेटा समेत ससुराल के 7 लोगों का किया मर्डर