Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची नगर निगम ने रचा इतिहास: प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन पहली बार 100 करोड़ के पार, 23 करोड़ ऑनलाइन जमा

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 11:12 AM (IST)

    रांची नगर निगम ने संपत्ति कर संग्रह में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जो 2013 के 5 करोड़ से बढ़कर 2026 में 101.99 करोड़ रुपये हो गया है। यह वृद्धि प्र ...और पढ़ें

    प्रॉपर्टी टैक्स से नगर निगम को हुई जमकर कमाई। फाइल फोटो

    प्रॉपर्टी टैक्स से नगर निगम को हुई जमकर कमाई। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रांची। नगर निगम द्वारा शहरी वित्तीय प्रबंधन और राजस्व सुदृढ़ीकरण के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की गई है। नगर निगम ने संपत्ति कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि करते हुए वर्ष 2013 के लगभग 5 करोड़ से बढ़ाकर वर्ष 2026 में लगभग 101.99 करोड़ का ऐतिहासिक आंकड़ा प्राप्त किया है।

    यह उपलब्धि सुनियोजित प्रशासनिक सुधारों, तकनीकी नवाचार, प्रभावी निगरानी प्रणाली और नागरिक सहभागिता का प्रत्यक्ष परिणाम है। मंगलवार को नगर निगम कमे द्वारा 1,59,48,283 रुपये जमा किया गया। नगर आयुक्त के नेतृत्व में पिछले 6 माह में विशेष अभियान चलाया जा जा रहा था।

    नगर आयुक्त खुद हर कारवाई के मौके पर मौजूद रहे। इस वर्ष लोगो के द्वारा नगर निगम में 23 करोड़ रुपये आनलाइन जमा किया गया। नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने कहा है कि यह उपलब्धि नगर निगम की पूरी टीम, टैक्स कलेक्शन एजेंसी और नागरिकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

    उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में जीआइएस आधारित मैपिंग, उन्नत डिजिटल निगरानी और डेटा आधारित निर्णय प्रणाली को और सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे राजस्व प्रणाली और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी।

    नगर निगम का यह माडल दर्शाता है कि यदि प्रशासनिक इच्छाशक्ति, तकनीकी नवाचार और जनसहभागिता का समुचित समन्वय किया जाए, तो शहरी निकाय अपनी वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ कर नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकते हैं।

    नगर आयुक्त ने छह माह में उठाए बड़े कदम

    • व्यापक डोर टू डोर सर्वे सत्यापन
    • शहर के सभी वार्डों में विशेष अभियान चलाकर अज्ञात और छूटे हुए होल्डिंग्स की पहचान
    • संपत्तियों के भौतिक सत्यापन के माध्यम से टैक्स बेस को मजबूत किया
    • वार्ड स्तरीय लक्ष्य और दैनिक मानिटरिंग
    • प्रत्येक वार्ड के लिए स्पष्ट राजस्व संग्रह लक्ष्य निर्धारित किए
    • दैनिक और साप्ताहिक समीक्षा के माध्यम से प्रगति की निरंतर निगरानी
    • कम प्रदर्शन वाले क्षेत्रों में विशेष फोकस कर अभियान चलाया गया
    • डिजिटल प्रणाली का प्रभावी क्रियान्वयन
    • प्रोपर्टी टैक्स मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से रीयल टाइम डेटा ट्रैकिंग की गई
    • डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देकर पारदर्शिता और सुविधा में वृद्धि की गई
    • बड़े बकायेदारों पर विशेष कार्रवाई
    • उच्च बकाया वाले मामलों की पहचान कर विशेष वसूली अभियान चलाया गया
    • आवश्यकतानुसार नोटिस, दंडात्मक कार्रवाई एवं प्रवर्तन उपाय अपनाए गए
    • नागरिक सहभागिता और जागरूकता अभियान
    • विभिन्न माध्यमों से नागरिकों को कर भुगतान के लिए प्रेरित किया गया
    • समय पर भुगतान करने वाले करदाताओं को प्रोत्साहित किया गया
    • फील्ड में टीमों की सक्रियता और समन्वय पर विशेष ध्यान
    • टैक्स कलेक्टरों और फील्ड स्टाफ की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की
    • टीम-आधारित कार्यप्रणाली से कार्य में गति एवं परिणाम दोनों प्राप्त हुए

     नगर निगम का उपलब्धियों का आकंडा

    वर्ष 2020-21: 51,35,90,833.48 रुपये
    वर्ष 2021-22: 58,03,07,444.37 रुपये
    वर्ष 2022-23: 67,78,04,325.69 रुपये
    वर्ष 2023-24: 69,71,97,482.18 रुपये
    वर्ष 2024-25: 83,57,83,341.51 रुपये
    वर्ष 2025-26: 101.99 करोड़ रुपये

    खबरें और भी

    प्रभाव और उपलब्धियां

    • संपत्तियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि (लगभग 1 लाख से बढ़कर 2.5 लाख से अधिक)।
    • कर संग्रहण दक्षता लगभग 90 प्रतिशत तक पहुंची।
    • नगर निगम की आंतरिक आय में वृद्धि से विकास कार्यों को गति मिली।
    • नागरिक सेवाओं (सफाई, जलापूर्ति, सड़क, प्रकाश व्यवस्था आदि) में सुधार संभव हुआ।

    यह भी पढ़ें- एदलहातु में बनेगा रांची नगर निगम का पहला इंडोर स्टेडियम, खिलाड़ियों के साथ आम लोगों को भी मिलेगी एंट्री